---Advertisement---

Monsoon Alert 19 Oct 2025: केरल से लेकर पश्चिम बंगाल तक, चक्रवाती तूफान अगले 48 घंटे के भीतर मचाएगा भयंकर तबाही; इन राज्यों में अलर्ट जारी, चेक करें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 19 Oct 2025: देशभर के कई राज्यों में एक बार फिर चक्रवाती तूफान भयंकर तबाही मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 18, 2025 5:08 अपराह्न

Monsoon Alert 19 Oct 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 19 Oct 2025: देशभर के कई राज्यों में एक बार फिर चक्रवाती तूफान भयंकर तबाही मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे तूफान की वजह से कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि देशभर से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन विभाग ने दिवाली पर कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 2 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा भी कई राज्य है, जहां पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल के लिए Monsoon Alert 19 Oct 2025 का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

चक्रवाती तूफान अगले 48 घंटे के भीतर मचाएगा भयंकर तबाही

केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 2 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। केरल और माहे, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और केरल-कर्नाटक तटों से सटे लक्षद्वीप क्षेत्र में एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। अगले 36 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक अवदाब में तब्दील होने की संभावना है। जिससे कई जगहों पर तूफान तबाही मचा सकता है।

इन राज्यों में तूफान मचाएगा तबाही – Monsoon Alert 19 Oct 2025

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 21 अक्टूबर के आसपास एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब में तब्दील होने की संभावना है। केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 2 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो दिल्ली में कोहरे की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, यूपी में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मार्च 4, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 4, 2026

Punjab News

मार्च 4, 2026

Rashifal 5 March 2026

मार्च 4, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026