---Advertisement---

Monsoon Alert 20 Aug 2025: घर से ना निकले बाहर! अगले 24 घंटों मुंबई में नॉन स्टॉप बारिश का अलर्ट, तो Delhi-NCR में मौसम दिखाएगा तेवर; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 20 Aug 2025: मुंबई से लेकर दिल्ली तक और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, हर जगह मौसम का हाल बेहाल है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 19, 2025 6:59 अपराह्न

Monsoon Alert 20 Aug 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 20 Aug 2025: बीते कुछ दिनों से देशभर में मानसून की कहर लगातार जारी है। मुंबई से लेकर दिल्ली तक और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, हर जगह मौसम का हाल बेहाल है, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। अगर पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड हिमाचल में मौसम विभाग ने बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच आईएमडी ने Monsoon Alert 20 Aug 2025 का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

मुंबई में नॉन स्टॉप बारिश का अलर्ट – Monsoon Alert 20 Aug 2025

मुंबई और उसके उपनगरों में शुक्रवार से लगातार भारी बारिश हो रही है। विभाग ने मुंबई और उपनगरों में बहुत तेज बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है। लगभग 55 किमी/ घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। मुंबई के सभी विद्यालयों और महाविद्यलायों में अवकाश घोषित। मुंबई में लगातार बारिश ने आज जनजीवन को अस्‍तव्‍यस्‍त कर दिया है। हालांकि मुंबई के लोगों को आज भी राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर ज़रूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलें। सड़के पानी से लबालब हो गई हैं। मुंबई के वर्ली में भी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने हाई टाइड का अलर्ट जारी कर दिया है।

Delhi-NCR में मौसम दिखाएगा तेवर

एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर भारी बारिश, वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर दिल्ली में Monsoon Alert 20 Aug 2025 की बात करें तो विभाग ने कुतुब मीनार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो दक्षिणी आंतरिक ओडिशा पर अवदाब के प्रभाव के कारण, उत्तरी कोंकण (मुंबई सहित), दक्षिणी गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में 20, सौराष्ट्र और कच्छ में 20-21 के दौरा, विदर्भ और उत्तरी तेलंगाना में 20 अगस्त को अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026