---Advertisement---

Monsoon Alert 25 Oct 2025: दिल्ली में बारिश, तो इन राज्यों में चक्रवाती तूफान से तबाह हो जाएंगे कई घर; फटाफट चेक करें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 25 Oct 2025: पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है। जिससे भयंकर तबाही मच सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 24, 2025 6:33 अपराह्न

Monsoon Alert 25 Oct 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 25 Oct 2025: दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के 27 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है। जिसकी वजह से कई राज्यों में भयंकर तबाही मचने की उम्मीद है। माना जा रहा है यह तूफान काफी खतरनाक होने जा रहा है। जिसको लेकर आईएमडी ने कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है, जिससे ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

तो इन राज्यों में चक्रवाती तूफान से तबाह हो जाएंगे कई घर

बंगाल की खाड़ी में उठ रहे भयंकर तूफान को देखते हुए मौसम विभाग ने कई राज्यों मे अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, केरल और माहे में 25-28 अक्टूबर तक भारी बारिश तूफान का अलर्ट, तो तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अगले तीन दिन मौसम मचा सकता है तांडव, अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 29 और 30 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कई/कुछ स्थानों पर भारी वर्षा/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

दिल्ली में बारिश से बढ़ जाएगी ठंड – Monsoon Alert 25 Oct 2025

राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे दिल्ली में ठंड की वापसी हो सकती है। अगर दिल्ली में अगले कुछ दिनों की बात करें विभाग ने भयंकर बारिश की संभावना जताई है। अगले दिल्ली में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने दिल्ली यूनिवर्सिटी, पूसा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, जहांगीरपुरी समेत कई जगहों पर बारिश की संभावना और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा भी कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 28, 2026

कल का मौसम 29 June 2026

जून 28, 2026

Lucknow News

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Anurag Dhanda

जून 28, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 28, 2026