---Advertisement---

Monsoon Alert 29 Aug 2025: दिल्लीवासियों पर मंडराया बाढ़ का संकट, तो UP में बारिश मचाएगी तबाही, चेक करें अन्य राज्यों की वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 29 Aug 2025: पहाड़ से लेकर मैदानी इलाको तक लगाता बारिश ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। पहाड़ों पर तो स्थिति भयावह हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 28, 2025 6:39 अपराह्न

Monsoon Alert 29 Aug 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 29 Aug 2025: पहाड़ से लेकर मैदानी इलाको तक लगाता बारिश ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। जम्मू में बीते 3 दिनों से हो रही बारिश के कारण कई पुल बह गए, तो सड़कें बह गई, बड़ी संख्या में गाड़ियां मलबे में दब गई है, इसके अलावा बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान देखने को मिल रहा है। वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो बिहार, यूपी के कई जिलों में बाढ़ का सिलसिला जारी है, तो वहीं दिल्लीवासियों पर बाढ़ की संकट मंडराने लगा है। युमना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं अब आईएमडी ने कल के Monsoon Alert 29 Aug 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

दिल्लीवासियों पर मंडराया बाढ़ की संकट – Monsoon Alert 29 Aug 2025

यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पंहुच गया है, जिसके मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट (पूर्व) द्वारा मयूर विहार क्षेत्र में बाढ़ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। दरअसल, पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके चलते प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। दिल्ली से सटे हरियाणा में इसका असर भी दिखने लगा है, निचले इलाकों में करीब 3 फीट पानी गलियों के अंदर घुस गया है, माना जा रहा है कि अगर ऐसे ही हरियाणा की तरह से पानी छोड़ा जाता है तो जलस्तर और बढ़ सकता है। वहीं दिल्ली में अगर कल के Monsoon Alert 29 Aug 2025 की बात करें तो विभाग ने बारिश की चेतावनी कर दी है।

UP में बारिश मचाएगी तबाही

यूपी में आंधी, बारिश का कहर लगातार जारी है, मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा कई जिले बाढ़ से पहले ही प्रभावित है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं अन्य राज्यों के मानसून की बात करें तो तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में कल, 29 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा, जबकि तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में आज अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 6-7 दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 29 और 30 अगस्त को बहुत भारी वर्षा की संभावना है। अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, जबकि 29 और 30 अगस्त को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026