Rain Alert 18 June 2026: यूपी-बिहार से दिल्ली तक तूफान-बारिश का मंडराया खतरा, इन राज्यों में है हाई रिस्क

Rain Alert 18 June 2026: गर्मी के बीच बारिश का माहौल क्या आपके शहर को भी डराने के लिए आ रही है। आइए जानते हैं यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक किस तरह चक्रवर्ती खतरा देखा जा सकता है। आईएमडी में किन शहरों को किया अलर्ट।

Rain Alert 18 June 2026

Photo Credit- Google Rain Alert 18 June 2026

Rain Alert 18 June 2026: उत्तर पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने वाला है जिसकी वजह से 18 जून से कई शहरों में मौसम की स्थिति बदल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कहां कहां के लिए बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। 18 जून 2026 की बात करें तो दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश आफत मचाने के लिए तैयार है तो इसके अलावा यूपी, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर से लेकर पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली के लिए क्या Rain Alert 18 June 2026

आईएमडी की तरफ से जारी अलर्ट की बात करें तो दिल्ली में बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है तो वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

जानिए उत्तर प्रदेश का कैसा है खतरनाक मौसम

उत्तर प्रदेश में नोएडा से लेकर फिरोजाबाद, गाजियाबाद आजमगढ़, उन्नाव प्रयागराज तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट दिया गया है। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बताया गया है।

बिहार से लेकर झारखंड तक जानें बारिश का माहौल

बिहार में लगातार बारिश का माहौल देखा जा रहा है और एक बार फिर से गुरुवार को पटना से लेकर सिवान, भोजपुरी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर से लेकर पूर्णिया, मधुबनी और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी बताया गया है। इसके अलावा भारी बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड में भी 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और इस दौरान बारिश का माहौल बना रहेगा।

उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक के लिए रेन अलर्ट

आईएमडी अलर्ट की बात करें तो उत्तराखंड में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है तो वहीं रेन अलर्ट 18 जून 2026 में हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और तूफान का खतरा बना रहने वाला है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वाली है जम्मू कश्मीर में कुछ दिनों तक खतरा बताया गया है।

पंजाब से लेकर मध्य प्रदेश तक मौसम की जानें स्थिति

इसके अलावा पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश और आंधी की संभावना बताई गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का खौफ बताया गया है ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले सावधान हो जाए।

 

Exit mobile version