---Advertisement---

Rain Alert 19 Feb 2026: यूपी और पंजाब सहित इन राज्यों में बारिश बनेगी आसमानी आफत, ओले के साथ तूफानी हवा की आईएमडी ने दी चेतावनी

Rain Alert 19 Feb 2026: आईएमडी के द्वारा अगर रेन अलर्ट 19 फरवरी 2026 की बात करें तो आइए जानते हैं आखिर कहां मौसम का रुख बदलने वाला है। कहां तेज हवाएं चलेंगी तो कहां ओला गिरने की संभावना है। आइए जानते हैं

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 18, 2026 5:54 अपराह्न

Rain Alert 19 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 19 Feb 2026: फरवरी अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और ऐसे में मौसम का रुख भी बदलने लगा है। कभी सर्दी तो कभी गर्मी का एहसास हो रहा है तो वहीं इस सब के बीच बारिश का दौर भी एक बार फिर से शुरू होने वाला है। हिमाचल और उत्तराखंड में आसमानी आफत जहां ओलावृष्टि से लेकर बारिश तक देखा जा रहा है। वही इस सबके बीच यूपी से लेकर पंजाब तक का मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं रेन अलर्ट 19 फरवरी 2026 क्या है और आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण कहां होगी बारिश

आईएमडी की तरफ से जारी रेन अलर्ट 19 फरवरी 2026 की बात करें तो कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण वेस्टर्न हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बताई गई है।

किन राज्यों के लिए रेन अलर्ट 19 फरवरी 2026 में अलर्ट

गरज के साथ बिजली और ओलावृष्टि के पूर्वानुमान को देखते हुए हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इस प्रभाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के उत्तर हिस्सा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अंडमान निकोबार में गरज के साथ बिजली तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर देखने को मिल सकता है।

कहां तापमान में होगी बढ़ोतरी

आईएमडी की रिपोर्ट की बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में रेन अलर्ट 19 फरवरी 2026 के अलावा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।

Rain Alert 19 Feb 2026 में कहां बारिश तो कहां गिरेंगे ओले

रेन अलर्ट 19 फरवरी 2026 में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश/बर्फबारी की संभावना है। 19 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में और साथ साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं बारिश, गरज के साथ बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (30-40 kmph) चलने की संभावना है रेन अलर्ट 19 फरवरी 2026 में पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तरी गुजरात में और 20-22 फरवरी के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में गरज के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। 18 फरवरी को हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 19 Feb 2026

फ़रवरी 18, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 18, 2026

Mohan Bhagwat

फ़रवरी 18, 2026

Indore Video

फ़रवरी 18, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 18, 2026

Galgotias University

फ़रवरी 18, 2026