Rain Alert 20 June 2026: क्या तपती गर्मी के बाद होगी आफत वाली बारिश, तूफानी हवा और आंधी के साथ ओलावृष्टि से कांप उठेंगे ये शहर

Rain Alert 20 June 2026: आखिर किन राज्यों में बारिश खतरा जारी किया गया है तो कहां आपको संभल कर रहने की जरूरत पड़ सकती है। आइए जानते हैं आईएमडी की तरफ से किन शहरों के लिए सावधानी बरतने कहा गया है।

Rain Alert 20 June 2026

Photo Credit- Goolge Rain Alert 20 June 2026

Rain Alert 20 June 2026: कभी कही भीषण गर्मी तो अगले ही पल कही मूसलाधार बारिश और चक्रवर्ती तूफान ने जल जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। देश के अलग-अलग कोने में आईएमडी की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है लेकिन इस सब के रेन ट्रेन अलर्ट 20 जून 2026 में आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। निश्चित तौर पर आईएमडी की तरफ से चेतावनियों को नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। जहां कुछ इलाकों में लगातार बारिश और ओलावृष्टि का माहौल देखने को मिल रहा है तो वहीं कुछ जगहों पर भीषण गर्मी और लू का माहौल देखा जा रहा है।

देशभर में मानसून की वजह से बना रहेगा खतरा

आईएमडी अलर्ट की बात करें तो कहा जा रहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ उड़ीसा के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इसके अलावा आने वाले समय में पूर्वोत्तर भारत में बारिश का खौफ जारी रहने वाला है। आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर बिहार, यूपी, झारखंड तक मौसम का हाल क्या होने वाला है।

दिल्ली में क्या होगी बारिश

रेन अलर्ट 20 जून 2026 के बाद करें तो दिल्ली में आंधी के साथ हल्की बारिश का अलर्ट आईएमडी की तरफ से बताया गया है। जहां कहा जा रहा है कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान आंधी का भी खतरा बताया गया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

उत्तर प्रदेश में कहां है बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के लिए मौसम की बात करें तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है तो वहीं कुछ जगह पर लू अलर्ट भी बताया गया है। बिजनौर से लेकर लखनऊ,,अमेठी प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर में गर्मी अपने चरम पर रहने वाली है तो वहीं पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट बताया गया है।

बिहार में देखें Rain Alert 20 June 2026 का हाल

वहीं बिहार में मानसून का असर दिखने लगा है और ऐसे में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही झारखंड में बारिश और गरज चमक से मानसून के आगे बढ़ाने की संभावना जताई गई।

उड़ीसा से लेकर पंजाब और इन राज्यों में है बारिश का खतरा

उड़ीसा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वही राजस्थान में भी आंधी का खतरा बताया गया है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने वाली है। इसके साथ ही पंजाब और मध्य प्रदेश में भी गरज चमक के साथ आने वाले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का खतरा बताया गया।

हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर का मौसम

वहीं बात करें हिमाचल प्रदेश के मौसम की तो आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है तो उत्तराखंड में भी गरज चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना बताई गई है। जम्मू कश्मीर में भी ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है तो बारिश का भी माहौल जारी रहेगा।

Exit mobile version