Rain Alert 28 March 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की स्थिति दयनीय होती जा रही है जहां कई जगह पर किसानों को नुकसान भुगतना पड़ रहा है। अचानक आने वाली बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। रेन अलर्ट 28 मार्च 2026 की बात करें तो दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा तक मौसम का हाल बदलने वाला है। रेन अलर्ट 28 मार्च 2026 में आइए जानते हैं किन शहरों में बारिश का बुरा हाल देखने वाला है और आने वाले दिनों में ओलावृष्टि से लेकर तेज हवाओं की वजह से कहां परेशानी बढ़ सकती है।
Rain Alert 28 March 2026 में कहां है खतरा चरम पर
रेन अलर्ट 28 मार्च 2026 की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है जहां आने वाले दिन चरम पर होगी और 30 मार्च को कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी भारत में सप्ताह के दौरान काफी व्यापक वर्षा, साथ ही गरज/बिजली और तेज हवा होने की संभावना है और अधिकांश दिनों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिणी प्रायद्वीप भारत में सप्ताह के दौरान कहीं-कहीं वर्षा के साथ गरज, बिजली और तेज हवा का अलर्ट है।
जम्मू कश्मीर में जानें बारिश की स्थिति
रेन अलर्ट 28 मार्च 2026 के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट आंधी, बिजली और तेज हवाओं की गति (40-50 से 60 किमी प्रति घंटे) तक पहुंचने की संभावना है। उत्तराखंड के लिए भी अलर्ट है।
दिल्ली से लेकर यूपी तक में जाने बारिश की स्थिति
पंजाब में गरज के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे) तक की संभावना है बताई गयी है। रेन अलर्ट 28 मार्च 2026 को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, 28-31 मार्च में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पश्चिमी राजस्थान और 29-31 के दौरान पूर्वी राजस्थान में बिजली गिरने की संभावना है।
गरज, बिजली और तेज़ हवाओं का दिखेगा इन शहरों में उत्पात
रेन अलर्ट 28 मार्च 2026 के दौरान अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा के साथ बिजली और तेज़ हवाएँ (30-50 से 60 किमी प्रति घंटे) तक पहुँचने की संभावना है। इसके साथ असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा भी खतरे में है। रेन अलर्ट 28 मार्च 2026 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-50 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल के लिए जानें रेन अलर्ट 28 मार्च 2026
रेन अलर्ट 28 मार्च 2026 में बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-50 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की आशंका है। मध्य प्रदेश में अगले 7 दिनों तक विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-50 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।






