Rain Alert 6 May 2026: बारिश के प्रलय से सावधान रहें यूपी और दिल्ली से लेकर बिहार और साउथ के राज्य, ओलावृष्टि और तूफान के साथ डराने आ रही है आंधी

Rain Alert 6 May 2026: तूफानी हवा और ओलावृष्टि की वजह से देश के अलग-अलग हिस्से में बुधवार को भी मौसम का बदला रुख देखने को मिल सकता है। इस बारे में आईएमडी की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं किस शहर के लिए है खतरा।

Rain Alert 6 May 2026

Photo Credit- Google Rain Alert 6 May 2026

Rain Alert 6 May 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि, तूफानी हवा, गरज चमक के साथ बिजली गिरने से मौसम का हाल पूरी तरह से बदल गया है। इस दौरान पूर्वोत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत पूर्वी और मध्य भारत के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक में बारिश का खतरा हर दिन बताया जा रहा है। इस सब के बीच आईएमडी के द्वारा रेन अलर्ट 6 मई 2026 को लेकर जानकारी की बात करें तो एक बार फिर देश भर में बारिश की तबाही देखी जा सकती है।

दिल्ली सहित पंजाब के लिए जानें Rain Alert 6 May 2026 की स्थिति

दिल्ली के लिए रेन अलर्ट 6 मई 2026 की बात करें तो कहा जा रहा है कि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की आशंका कम है। थोड़ी बहुत बारिश की स्थिति बनी रह सकती है लेकिन हवा चलने की वजह से गर्मी का एहसास कम हो सकता है। अगर आईएमटी की अलर्ट की बात करें तो कहा जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली कड़कने के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में क्या है मौसम की स्थिति

उत्तर प्रदेश में मौसम के हाल की बात करें तो तूफानी हवा पड़ा गिरने का काम कर सकती है 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगे और इस दौरान 6 में 2026 में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है

उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक देखें बारिश का हड़कंप

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में रेन अलर्ट 6 मई 2026 की बात करें तो बिजली गिरने के साथ-साथ बर्फबारी और बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अगर आप भी छुट्टियों की प्लानिंग करने के लिए इन जगहों को चुन रहे हैं तो अलर्ट रहे क्योंकि आंधी बारिश आपको परेशान कर सकती है।

बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक जारी किया गया अलर्ट

बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल की बात करें तो भारी बारिश के साथ तूफानी हवा चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में सावधान रहने के लिए मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है। सिक्किम में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं आंधी तूफान की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। मध्य प्रदेश में भी बारिश का खतरा बताया गया है।

साउथ सहित इन राज्यों में भारी बारिश से प्रलय

केरल से लेकर माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी गरज चमक के साथ तूफानी हवाएं चलने की आशंका नजर आ रही हैं। इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। वहीं असम मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

Exit mobile version