---Advertisement---

कल का मौसम 17 July 2025: भयंकर बारिश, वज्रपात की चपेट में Bihar, Jharkhand, तो Uttarakhand में भूस्खलन, बादल फटने की चेतावनी से सहमे लोग; जानें IMD Report

कल का मौसम 17 July 2025: मानसून आने के बाद से ही पहाड़ों पर स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती है। भारी बारिश के कारण कई लोग मर चुके है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 16, 2025 6:14 अपराह्न

कल का मौसम 17 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 17 July 2025: मानसून आने के बाद से ही पहाड़ों पर स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती है, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन, बादल फटने की खबरें सामने आ रही है, आलम यह है कि इस आसमानी आफत में सैकड़ों जिंदगियों ने दब तोड़ दिया है। वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो कई राज्यों में स्थिति काफी खराब होती जा रही है। राजस्थान में तो आसमानी आफत के कारण 8 लोगों की जान चली गई है, तो वहीं बिहार, यूपी में बाढ़ की स्थिति बन गई है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 17 July 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

भयंकर बारिश, वज्रपात की चपेट में Bihar, Jharkhand

बिहार में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है, जिसने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं झारखंड में भी स्थति कमोबेश एक जैसी ही है। मालूम हो कि नेपाल में आई बाढ़ के कारण, नेपाल ने कई क्यूसेक पानी छोड़ा है, जिसके बाद बिहार में बाढ़ की स्थिति उत्तपन्न हो गई है, नदियां उफान पर है। बिहार में कल का मौसम 17 July 2025 की बात करें तो विभाग ने छपरा, बेगूसराय, भागलपुर, सहरसा, बोधगया, सीतामढ़ी समेत कई जिलों के लिए बिजली गिरने, वज्रपात, तूफान और भयंकर बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो विभाग ने देवघर, टाटा, जमशेदपुर, रांची समेत कई जिलों के लिए अत्याधिक बारिश, वज्रपात, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी है, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है।

Uttarakhand में कल का मौसम 17 July 2025 कैसा रहेगा?

उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बारिश का अनुमान। पर्वतीय जिलों में तेज वर्षा, और तेज़ हवाओं की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में आज रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी कर दी है। देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अल्मोड़ा जिले में सुबह से भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा हिमाचल में तो स्थिति और खराब हो गई है, आसमानी आफत के कारण अभी तक 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा अन्य इलाकों में स्थिति भयावह बनी हुई है।

दिल्ली, रांची, लखनऊ समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना32°C25°C
जयपुर29°C24°C
भोपाल31°C25°C
लखनऊ32°C23°C
रांची29°C23°C
दिल्ली33°C24°C
मुंबई33°C26°C
देहरादून31°C23°C
गाजियाबाद34°C26°C
गुरूग्राम33°C25°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026