---Advertisement---

कल का मौसम 20 May 2025: दिल्ली से UP-MP तक पड़ेंगे बारिश के छींटे! राजस्थान, हरियाणा में लू की चेतावनी, जानें उत्तराखंड में कैसा रहेगा वेदर?

कल का मौसम 20 May 2025: आईएमडी ने पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार समेत दक्षिण व पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं। इससे इतर हरियाणा में आंशिक, तो राजस्थान में तगड़े लू की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने उत्तराखंड, हिमाचल के साथ पहाड़ों में बसे अन्य राज्यों में भी बूंदा-बांदी के आसार जताए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 19, 2025 5:37 अपराह्न

कल का मौसम 20 May 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 20 May 2025: देश के विभिन्न राज्य अब तेजी से बारिश की आगोश में जाते नजर आ रहे हैं। दक्षिण से लेकर पूर्वोत्तर और पहाड़ों में स्थित तमाम राज्य इसकी बानगी हैं कि कैसे प्री-मॉनसून ने दस्तक दे दी है। इसी फेहरिस्त में आगामी कल बार फिर कर्नाटक से लेकर उत्तर भारत व पूर्वोत्तर तक के इलाकों में बारिश के आसार व्यक्त किए गए हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक कल का मौसम 20 May 2025 दिल्ली से यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड तक में बारिश की बूदें बरसाएगा। वहीं राजस्थान के साथ हरियाणा के कुछ इलाकों में लू की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में भी बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दिल्ली से UP-MP और उत्तराखंड तक पड़ेंगे बारिश के छींटे!

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली 20 मई को लू की चपेट से बाहर रह सकती है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आगामी कल बूंदाबांदी होने के आसार हैं जिससे मौसम ठंडा नजर आ सकता है। दिल्ली से इतर उत्तराखंड में केदारनाथ से बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, चंपावत, बागेश्वर, देहरादून समेत अन्य कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की जा सकती है। उत्तराखंड से सीमा साझा करने वाले यूपी में पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक बारिश के छींटे पड़ सकते हैं। वहीं पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की धूप से मौसम साफ नजर आ सकता है। यूपी के बाद मध्य प्रदेश की बात करें तो इंदौर से भोपाल, दतिया, दामोह, ग्वालियर, गुना, छिंदवाड़ा, शिवपुरी समेत कई जिलों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

हरियाणा और राजस्थान में कैसा रहेगा कल का मौसम 20 May 2025?

बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने राजस्थान में आगामी कल यानी 20 मई को लू की चेतावनी जारी है। जयपुर से लेकर, जोधपुर, उदयपुर, टोंक, बांसवाड़ा, डुंगरपुर समेत अन्य कई जिलों में लोग लू से परेशान नजर आ सकते हैं। राजस्थान से इतर हरियाणा की बात करें तो दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। वहीं जींद, उकलाना, कैथल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

देहरादून, पटना, रांची समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

पटना, रांची और देहरादून समेत देश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना2634
रांची2333
देहरादून2339
लखनऊ2839
दिल्ली2839
मुंबई2632
कोलकाता2736
भोपाल2740

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सिय’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026