---Advertisement---

कल का मौसम 21 Jan 2025: कहीं बर्फबारी, कहीं काले बादल! Delhi, Uttarakhand में क्या थम गई शीतलहर? जानें UP-MP समेत अन्य राज्यों की Weather Report

कल का मौसम 21 Jan 2025: मौसम में व्यापक बदलाव के साथ ही लोग मजाक के तौर पर रजाई-कंबल को पैक करने की चर्चा छेड़ रहे हैं। उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में देर सुबह ही चिलचिलाती धूप कई प्रश्नों को जन्म दे रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 20, 2025 6:31 अपराह्न

कल का मौसम 21 Jan 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 21 Jan 2025: मौसम में व्यापक बदलाव के साथ ही लोग मजाक के तौर पर रजाई-कंबल को पैक करने की चर्चा छेड़ रहे हैं। उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में देर सुबह ही चिलचिलाती धूप कई सवालों को जन्म दे रही है। पूछा जा रहा है कि क्या शीतलहर का दौर थम गया है? क्या उत्तर भारत में अब ठंड दिन-प्रतिदिन कम होगी? कल का मौसम 21 Jan 2025 से जुड़ी इस खबर में इन तमाम सवालों का जवाब देने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि हिमाचल प्रदेश के किस इलाके में हल्की बर्फबारी और कहां काले बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके अतिरिक्त यूपी, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में मौसम की स्थिति से जुड़े अपडेट भी सांझा किए जाएंगे।

कल का मौसम 21 Jan 2025 ‘कहीं बर्फबारी, कहीं काले बादल’

आईएमडी की साइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लु, कसौली, शिमला, मनाली और उना आदि जैसे इलाकों में 21 जनवरी को काले बादल छाए नजर आ सकते हैं। वहीं लाहौल और स्पीति के साथ स्पीति वैली में हल्की बर्फबारी मौसम को खुशनुमा बनाए रख सकती है। जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग, कुपवाड़ा, श्रीनगर के विभिन्न हिस्सों में आगामी कल हल्की बर्फबारी के आसार हैं। वहीं बारामूला, कटरा, मीरपुर, मुजफ्फराबाद समेत कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

Delhi, MP, Rajasthan में क्या थम गई शीतलहर?

देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में मौसम बीते एक-दो दिनों से साफ नजर आ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में आगामी कल यानी 21 जनवरी को भी धूप खिलने की संभावना है। IMD की पूर्वानुमान रिपोर्ट में 21 जनवरी को इन राज्यों में देर सुबह धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। हालांकि, ठीक एक दिन बाद यानी 22 जनवरी से दिल्ली, MP, राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न इलाकों में शीतलहर वापसी करेगी। इस दौरान 22 तारीख को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। ऐसे में कहना कि शीतलहर की दौर थम गई है, ये जल्दबाजी भरा कदम होगा।

UP-Uttarakhand में कैसा रहेगा कल का मौसम 21 Jan 2025?

यूपी के पूर्वांचल में आगामी कल घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इसमें गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, संतकबीरनगर, बस्ती जैसे इलाके हैं। वहीं प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर समेत कुछ जिलों में 21 जनवरी को धूप खिलने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, संभल, मुरादाबाद जैसे जिलों में भी धूप खिली नजर आ सकती है। उत्तराखंड की बात करें तो राजधानी देहरादून के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, भीमताल, चोपटा, रुद्रप्रयाग समेत कुछ जिलों में मौसम साफ नजर आएगा। वहीं अल्मोड़ा, चमोली, जागेश्वर, गंगोत्री, नैनीताल समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Manali, Mumbai, Srinagar समेत इन शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान का आंकड़ा

मुंबई, मनाली, श्रीनगर समेत देश के इन प्रमुख शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहर न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मनाली5°C13°C
कुल्लु5°C16°C
श्रीनगर-1°C5°C
मुंबई21°C34°C
देहरादून12°C23°C
लखनऊ12°C27°C
पटना13°C24°C
रांची13°C28°C
कोलकाता13°C25°C
चेन्नई22°C30°C
दिल्ली11°C25°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026