---Advertisement---

कल का मौसम 3 June 2025: लू की विदाई! पूर्वोत्तर में बारिश, तो Delhi, UP के साथ हरियाणा में आंधी मचाएगी हाहाकार; असुविधा से बचने के लिए देखें IMD Report

कल का मौसम 3 June 2025: मौसम जिस गति से परिवर्तित हो रहा है वो काबिले गौर है। कुछ दिनों तक पहले लू की चपेट में समाए उत्तर भारत से अब अगले कुछ दिनों के लिए लू की विदाई होती नजर आ रही है। आईएमडी की ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वोत्तर में अगले कुछ ...

Read more

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 2, 2025 6:44 अपराह्न

कल का मौसम 3 June 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 3 June 2025: मौसम जिस गति से परिवर्तित हो रहा है वो काबिले गौर है। कुछ दिनों तक पहले लू की चपेट में समाए उत्तर भारत से अब अगले कुछ दिनों के लिए लू की विदाई होती नजर आ रही है। आईएमडी की ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वोत्तर में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। कल का मौसम 3 June 2025 को लेकर अपडेट ये है कि उत्तर भारत में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश लोगों के लिए नई चुनौती बन सकते हैं। जहां एक ओर आंधी सामान्य जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर सकता है, वहीं बूंदा-बांदी भी परेशानियां बढ़ाएगी और कई वर्ग प्रभावित होंगे। फिलहाल हम आपको विस्तार से कल का मौसम से जुड़े अपडेट साझा करेंगे, ताकि जानकारी हासिल करने में मदद मिल सके।

पूर्वोत्तर में बारिश, तो Delhi, UP के साथ हरियाणा, राजस्थान में आंधी मचाएगी हाहाकार!

देश के उत्तर पूर्वी राज्यों से आ रही भयावह तस्वीरें लगभग सभी ने देखी होंगी। मानसून की बारिश ने किस कदर पूर्वोत्तर को अपनी चपेट में लिया है इसकी बानगी सभी देख चुके हैं। आईएमडी का कहना है कि आगामी कल भी पूर्वोत्तर के असम, मणिपुर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश व अन्य राज्यों में बारिश जारी रह सकती है।

वहीं उत्तर भारत में 3 जून को लू से इतर तेज रफ्तार वाली आंधी चलने की संभावना है। दिल्ली, यूपी (पूर्वांचल और पश्चिमी), राजस्थान के साथ हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में धूल भरी आंधी हाहाकार मचा सकती है। आंधी के साथ इन राज्यों में कुछ जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी होने की संभावना भी है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलता नजर आ सकता है।

उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में कल का मौसम 3 June 2025 कैसा रहेगा?

इसकी जानकारी आईएमडी के पूर्वानुमान रिपोर्ट में साझा की गई है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक 3 जून को उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार तेज होकर 70 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं पहाड़ी इलाके बारिश की चपेट में रह सकते हैं जिससे चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे श्रद्धालुओं को दिक्कतें हो सकती हैं।

उत्तराखंड से इतर मध्य प्रदेश में भी फिलहाल लू के दौर पर विराम लगता नजर आ रहा है। IMD पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर से लेकर दतिया, दामोह, शिवपुर, ग्वालियर आदि समेत कई इलाकों में बूंदा-बांदी होने की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

रांची, पटना, लखनऊ समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

लखनऊ, रांची और पटना समेत देश के इन प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
रांची2636
पटना2839
लखनऊ2536
दिल्ली2336
चेन्नई2838
कोलकाता2838
मुंबई2633
देहरादून2032
गुरुग्राम2433
जयपुर2338

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सिय’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026