---Advertisement---

Dhurandhar: ‘एनिमल’ के बॉबी देओल की तरह क्या ‘धुरंधर’ के अक्षय खन्ना की चमकेगी किस्मत ? जो काम औरंगजेब ना कर सका वो रहमान डकैत कर गया

Dhurandhar: 'धुरंधर' फिल्म 5 दिसंबर को रिलाीज हो गई है। इसमें रणवीर सिंह से ज्यादा अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। लंबे समय से सिनेमा से दूर रहे एक्टर को साल 2025 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'छावा' में औरंगजेब के किरदार में देखा गया थe। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी रहमान डकैत के किरदार से मिल रही है। कुछ लोगों को लग रहा एक्टर 'एनिमल' के बॉबी देओल की तरह जबरदस्त कमबैक करने वाले हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 6, 2025 3:22 अपराह्न

Dhurandhar
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। इस मूवी में वैसे तो संजय दत्त , अर्जुन रामपाल, आर. माधवन जैसे बड़े कलाकार हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चाएं और तारीफ रहमान डकैत का किरदार कर रहे अक्षय खन्ना की हो रही है। उनकी एक्टिंग ने बहुत ही कम डायलॉग से कैरेक्टर में ऐसी जान डाली है, जिसके फैंन लोग हो गए हैं। बीते जमाने के सुपर स्टार रहे विनोद खन्ना के बेटे होने के बाद भी अक्षय खन्ना की झोली में 5 से 6 ही हिट फिल्में हैं। अक्षय खन्ना ने अपने 27 साल के फिल्मी करियर में काफी उतार चढ़ाव देखा है। लेकिन ‘छावा’ फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाने के बाद उनकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट धुरंधर में किया गया रहमान डकैत किरदार साबित हो सकता। ये बिल्कुल ‘एनिमल’ के बॉबी देओल के कमबैक की तरह हो सकता है।

Dhurandhar में छा गया अक्षय खन्ना का रहमान डकैत किरदार

50 साल के अक्षय खन्ना लंबे समय से बॉलीवुड से लापता थे। इसकी वजह उनके गिरते हुए बालों को माना गया। साल 2022 में अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ में उन्हें देखा गया। इसके बाद उन्होंने 2025 की सुपरहिट फिल्म छावा में औरंगजेब का किरदार निभाया। इसमें तारीफ मिलने के बाद एक्टर कहीं खो सा गया था। लेकिन जैसे ही अक्षय खन्ना को ऑडियंस ने ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के किरदार में देखा वो तारीफ करने पर मजबूर हो गए। गूगल पर रणवीर सिंह की कम बल्कि अक्षय खन्ना की तारीफ से भरे आर्टिकल अचानक से छपने लगे हैं। अक्षय खन्ना ने रियल गैंगेस्टर रह चुका सरदार अब्दुल रहमान बलोच उर्फ रहमान डकैत का रोल किया है। ये 1995 के समय एक खूंखार ब्लूच अपराधी था। इस किरदरा में अक्षय खन्ना ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को चौंका दिया है।

‘एनिमल’ के बॉबी देओल की तरह क्या बदलेगी अक्षय खन्ना की किस्मत?

आपको बता दें, साल 2023 में संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ फिल्म ने तबाही मचा दी थई। रणबीर कपूर की इस मूवी ने 900 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्सन किया था। एक्शन और क्राइम से भरी इस फिल्म में बॉबी देओल ने अबरार नाम के गूंगे-बेहरे विलेन का रोल किया था। स्क्रीन पर उनका बहुत कम रोल था लेकिन जितना भी था उसने रणबीर कपूर को पूरी मात दी थी। 54 की उम्र में जिस तरह से एक्टर ने अपनी बॉडी और एक्टिंग पर काम किया, वो उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उनके डूबते करियर को अचानक से उड़ान मिल गई। ऐसा ही कुछ अक्षय खन्ना के साथ ‘धुरंधर’ फिल्म किए गए उनके किरदार के साथ हो सकता है। लंबे समय से गुमनाम चल रहे अक्षय खन्ना के करियर के लिए ये एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now