---Advertisement---

Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा की तिथि पर कन्फ्यूजन खत्म, यहां जानिए असली तिथि और शुभ मुहूर्त

Magh Purnima 2023: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। वहीं हर दिन को बेहतर अंदाज से मनाया जाता है। इसी तरह माघी पूर्णिमा का भी विशेष स्थान है। हिंदी पंचाग के अनुसार, माघ मास देवी देवताओं को समर्पित है। वहीं माघ पूर्णिमा का भी महीना काफी पवित्र होता है। कहते हैं, इस ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 4, 2023 11:43 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Magh Purnima 2023: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। वहीं हर दिन को बेहतर अंदाज से मनाया जाता है। इसी तरह माघी पूर्णिमा का भी विशेष स्थान है। हिंदी पंचाग के अनुसार, माघ मास देवी देवताओं को समर्पित है। वहीं माघ पूर्णिमा का भी महीना काफी पवित्र होता है।

कहते हैं, इस महीने सभी देवी देवता धरती पर वास करते हैं। इस महीने जो भी भक्त दान पुण्य और भगवान विष्णु की आराधना करता है उसपर भगवान अपनी कृपा बरसाते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होती है। इस वर्ष माघ पूर्णिमा का त्योहार 5 फरवरी को मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं क्या है शुभ मुहूर्त और कैसे करें दान पुण्य।

जानें माघ पूर्णिमा का क्या है शुभ मुहूर्त

इस वर्ष माघी पूर्णिमा की शुरुआत 4 फरवरी 2023 की रात 9 बजकर 29 मिनट से होगी। वहीं इसका समापन 11 बजकर 58 मिनट पर होगा। बता दें, हिंदू धर्म में उदयतिथी की मान्यता है इसलिए व्रत 5 फरवरी को रखा जाएगा।

जानें दान करने का क्या है शुभ मुहूर्त

माघ पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य का रिवाज है। कहते हैं, इस दिन दान करने से, गंगा स्नान करने से भक्तों को मनचाहा फल मिलता है। वहीं अगर शुभ मुहूर्त और संयोग में दान किया जाए तो इसका बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए भक्तों को इस शुभ योग में ही दान पुण्य करना चाहिए।

बता दें, इस वर्ष माघी पूर्णिमा के दिन सार्वार्थ सिद्धि योग और अश्लेषा नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है। इस योग की शुरुआत 5 फरवरी की सुबह 7 बजकर 07 मिनट से हो रही है। वहीं इसका समापन 12 बजकर 13 मिनट से हो रहा है। इस योग में दान पुण्य करना बेहद शुभ माना गया है। कहते हैं, इस शुभ योग में गंगा स्नान और दान करने से भक्तों पर कृपा बरसती है।

Also Read: Pushya Nakshtra 2023: इस दिन बन रहा है रवि पुष्य का अत्यंत शुभ योग, इन वस्तुओं को खरीदने से होगा बड़ा लाभ

माघ पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान

माघ पूर्णिमा के दिन दान करने का रिवाज है। कहते हैं, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी चाहिए। इससे भगवान भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। भक्तों के जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है। वो हमेशा जीवन में आगे बढ़ते रहता है। इसलिए माघी पूर्णिमा के दिन गरीबों को कपड़े, तिल, गुड़, खाना, कंबल, घी का दान करना चाहिए। ये बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन गंगा स्नान कर दान करने से व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है।

मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इससे भक्तों के जीवन में तरक्की शुरू हो जाती है। कहते हैं, इस दिन सच्चे मन से जो भक्त भगवान की भक्ति में लीन रहता है उसके जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार की मुसीबत नहीं आती है। इसलिए माघी पूर्णिमा के दिन भगवान की पूजा निश्चित रूप से करें।

Also Read: कट्टर दुश्मन Pilot और Gehlot में कैसे बन गई इस मुद्दे पर सहमति, जानें वजह

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026