---Advertisement---

Sawan 2023 शुरू होते ही ओंकारेश्वर मंदिर में बदले गए कई नियम, भक्त नहीं कर पाएंगे शिवलिंग का अभिषेक

Sawan 2023: हिंदू धर्म में सावन के महीने की काफी बड़ी मान्यता है। इसी के साथ इस साल का सावन का महीना काफी ज्यादा अहम बताया जा रहा है क्योंकि 19 वर्षों के बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि, सावन के 2 महीने में 8 सोमवार आएंगे। आपको बता दें कि, 4 जुलाई से ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 6, 2023 10:23 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sawan 2023: हिंदू धर्म में सावन के महीने की काफी बड़ी मान्यता है। इसी के साथ इस साल का सावन का महीना काफी ज्यादा अहम बताया जा रहा है क्योंकि 19 वर्षों के बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि, सावन के 2 महीने में 8 सोमवार आएंगे। आपको बता दें कि, 4 जुलाई से सावन के महीने का प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में सभी ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती हुई नजर आ रही है।

बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है ओंकारेश्वर मंदिर

इसी कड़ी में बता दें कि, मध्यप्रदेश के इंदौर से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर कालेश्वर मंदिर स्थित है। सावन के महीने में इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिलती है। दरअसल ओंकारेश्वर मंदिर बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है। इसलिए भक्तों के मन में इसका काफी ज्यादा महत्व है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा-उपासना के लिए काफी पवित्र माना जाता है। इसी के साथ सावन महीने में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया और भक्तों की सुविधा के लिए नए नियम भी लागू किए गए हैं।

Also Read: Delhi Court Firing: दिल्ली में फिर चली गोलियां, तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग, वकीलों के दो गुट आपस में भिड़े

ओमकारेश्वर मंदिर में बदले गए नियम

सावन के महीने में ओमकारेश्वर मंदिर में भक्तों के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग ट्रस्ट द्वारा जारी किए गए नए नियमों के अनुसार, सावन के 2 महीनों तक दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग नहीं की जाएगी। वहीं शनिवार, रविवार और सोमवार को वीआईपी दर्शन बंद रहेंगे। साथ ही मंदिर में सुबह 9 बजे तक ही फूल, बेलपत्र चढ़ाने और अभिषेक करने की व्यवस्था रहेगी। उसके बाद फूल, बेलपत्र चढ़ाना और अभिषेक करना वर्जित रहेगा। इसी के साथ श्रद्धालुओं के साथ हो रही अभद्रता को रोकने के लिए फ्लाइंग स्कवाड बनाया गया है।

Also Read: MP News: NSA के बाद प्रवेश शुक्ला पर होगी बुलडोजर की कार्रवाई, गृह मंत्री ने दिए आदेश, आदिवासी पर किया था पेशाब

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 21, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 19, 2026