---Advertisement---

Ranchi News: Online Fraud के जरिए सवा करोड़ से ज्यादा की ठगी, रकम आतंकी संगठन को ट्रांसफर

Ranchi News:रांची में 1.33 करोड़ की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला धुर्वा थाने इलाके का है। ठगी को लेकर CID ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने नवीन कुमार वर्मा की शिकायत पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि ठगी को साइबर अपराधियों ने अंजाम दिया है। ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 2, 2023 6:31 अपराह्न

online fraud
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News:रांची में 1.33 करोड़ की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला धुर्वा थाने इलाके का है। ठगी को लेकर CID ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने नवीन कुमार वर्मा की शिकायत पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि ठगी को साइबर अपराधियों ने अंजाम दिया है। साथ ही अपराधियों ने रकम को लेबनान स्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के खाते में ट्रांसफर कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच CID साइबर सेल को सौंप दी है। साइबर सेल की DSP ने घटना की पुष्टि की है।

ट्रेडिंग के जरिए ठगी

पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि नवीन कुमार वर्मा से क्रिप्टो करेंसी बाजार में रकम बढ़ाने के नाम पर एक करोड़ के ऊपर की रकम की ठगी की गई है। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि ट्रेडिंग के दौरान जब उनका फंड एक लाख 47 हजार 68 डॉलर था, उस वक्त कंपनी के चीफ एनालिस्ट मिस्टर मार्क की ओर से एक प्रस्ताव दिया गया। प्रस्ताव के मुताबिक पांच फीसदी कमीशन पर तीन दिनों का कॉनट्रेक्ट किया गया। प्रस्ताव में पीड़ित को लालच दिया गया कि उनकी जमा रकम को काफी बढ़ा दिया जाएगा। कंपनी ने वादे के मुताबिक जमा रकम को बढ़ाकर एक लाख 95 हजार 28 डॉलर कर दिया। वहीं वादे के मुताबित पीड़ित ने कंपनी का तय कमीशन अदा कर दिया। लेकिन पीड़ित जब 52 हजार डॉलर की निकासी करने पहुंचा तो ठगी का एहसास हुआ । पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज करा दी । फिलहाल साइबर सेल मामले की जांच में जुटी है।

ठगी की कहानी पीड़ित की जुबानी

दरअसल पीड़ित ट्रेड पीसीपी क्वॉइन नामक वेबसाइट के जरिए ट्रेडिंग शुरू की थी। ट्रेडिंग के लिए पहले पीड़ित ने UPI के जरिए रकम खाते ट्रांसफर की। इसके बाद क्रिप्टो करेंसी खरीदा । पीड़ित ने 1.33 करोड़ रुपये का 1.42391 लाख क्रिप्टो करेंसी की खरीदारी की। इसके बाद उसे A-16-जेड कंपनी के एनालिस्ट ने व्हाट्सएप ग्रुप पर बिटक्वॉइन के भाव घटाने या बढ़ाने का ऑफर दिया। उसने बताया कि कंपनी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए निवशकों को रकम बढ़ाने को लेकर सुझाव देती थी। साथ ही कंपनी ने निवेशकों को वित्तीय हानि पर 50 फीसदी नुकसान की भरपाई का आश्वासन भी देती थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026