---Advertisement---

डांस करने के लिए स्टेज पर चढ़े चाचा जी के साथ महिला ने किया कुछ ऐसा कि Viral हो गया Video, यूजर्स ले रहे हैं मजे

Viral Video: कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत सारे वीडियोस देखने को मिलते हैं जिन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं और यही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाते हैं। कुछ वीडियोज इतनी मजेदार होती है कि इन्हें देखने के बाद दिमाग में इनकी छाप छप जाती है। इसी बीच सोशल मीडिया ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 2, 2023 3:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत सारे वीडियोस देखने को मिलते हैं जिन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं और यही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाते हैं। कुछ वीडियोज इतनी मजेदार होती है कि इन्हें देखने के बाद दिमाग में इनकी छाप छप जाती है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा ही बुजुर्ग चाचा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

डांस प्रोग्राम में पहुंचे चाचा जी

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर एक डांस का प्रोग्राम हो रहा है। जिसे देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। स्टेज पर एक महिला अपना डांस करती है और इसी बीच अचानक एक बुजुर्ग चाचाजी डांस करने के लिए उतावले होते हैं और स्टेज पर चढ़ जाते हैं। उसके बाद महिला चाचा को उठाकर गोल गोल घूमते हुए डांस करने लगती है। इसके बाद चाचा जी बिल्कुल सहम जाते हैं और अपना सिर पकड़ कर बैठ जाते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चाचा जी गोल गोल घूमते हुए बहुत डरे हुए नजर आते हैं।

डांस की तारीफ कर रहे सोशल मीडिया यूजर्स

बता दें कि इस इस वीडियो को ‘मारवाड़ी’ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है ‘बाबा गया काम से।’ इस वीडियो को देखने के बाद लोग चाचा जी के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं कि किस तरह चाचा जी ने इतनी देर तक खुद को नियंत्रित किया। इस वीडियो में ‘आच्छा लागे से’ गाना पर महिला जम कर डांस करती है और वहां खड़े मौजूद लोग भी महिला के डांस की तारीफ करते हैं। लेकिन इसका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर कमेंट करते हुए नजर आए हैं।

Also Read- PUNJAB: ट्रैफिक बोझ कम करने के लिए मान सरकार का बड़ा फैसला, इन शहरों में चलाई जाएगी मेट्रो

इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है ‘दादी ने दादा जी को दिन में ही तारे दिखा दिए।’ इसके बाद दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है ‘यह तो गलत हुआ है वह अब बूढ़े हो गए हैं।’ अन्य यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी कमेंट किए हैं।

Also Read- COVID-19: कोरोना के बढ़ रहे खतरे का वैज्ञानिकों ने निकाला तोड़, अब सिर्फ 1 उपाय से बचेगी आपकी जान!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026