---Advertisement---

Bigg Boss 16: ग्रैंड फिनाले पर एक बार फिर तहलका मचाएगी मंडली, वीडियो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले आज है और फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह दिन कंटेस्टेंट्स और फैंस के लिए बेहद खास है क्योंकि आज जीत की ट्रॉफी किसी एक कंटेस्टेंट के हाथों में होगी। वैसे तो सोशल मीडिया पर दो नाम टक्कर में है जो जीत सकते हैं लेकिन इस पूरे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2023 4:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले आज है और फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह दिन कंटेस्टेंट्स और फैंस के लिए बेहद खास है क्योंकि आज जीत की ट्रॉफी किसी एक कंटेस्टेंट के हाथों में होगी। वैसे तो सोशल मीडिया पर दो नाम टक्कर में है जो जीत सकते हैं लेकिन इस पूरे सीजन में मंडली काफी फेमस रही। चाहे कुछ भी हो बिग बॉस फैंस मंडली को जरूर मिस करेंगे। ऐसे में फैंस को एक आखिरी बार एंटरटेन करने आ रहे हैं मंडली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास।

वायरल वीडियो में क्या है खास

इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा गया, “एक बार फिर ग्रैंड फिनाले में आएगी मंडली साथ।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंडली ‘ये काली-काली आंखें और वो सिकंदर ही दोस्तों’ गाने पर ठुमके लगा रहे हैं। वीडियो में सुंबुल तौकीर, निमृत, साजिद खान, शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक और एमसी स्टेन साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मंडली डेनिम ऑउटफिट में ट्विन करते नजर आए। इस प्रोमो को देखकर फैंस की बेताबी बढ़ गयी है। वहीं इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Also Read: दिल्ली में हुए Sidharth-Kiara के रिसेप्शन की तस्वीरें आई सामने, इस खूबसूरत लुक में नजर आए न्यूली वेड कपल

वीडियो को फैंस कर रहे हैं खूब पसंद

बता दें कि यह सीजन मंडली और गैर मंडली को लेकर खूब सुर्खियों में रहा है। दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर भी देखने को मिला है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि ट्रॉफी पर किसका कब्जा होता है। सोशल मीडिया पर कई नाम चर्चा में हैं और विनर के नाम को लेकर कयास भी लगाए जा रहे हैं। बिग बॉस में कई कंटेस्टेंट्स आते हैं लेकिन शो में जीत एक की होती है।

Also Read: Valentine Special: वैलेंटाइन डे पर क्रिएट करना चाहती हैं खूबसूरत लुक, तो इन मेकअप टिप्स को जरूर करें फॉलो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 12, 2026