---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, चाचा-भतीजे के साथ ही रामगोपाल यादव ने भी संभाला चुनावी मोर्चा

Lok Sabha Election 2024: आने वाले साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सभी पार्टियां जोरों-शोरों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। चाचा-भतीजे यानी शिवपाल यादव और अखिलेश यादव इन ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 13, 2023 11:20 पूर्वाह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: आने वाले साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सभी पार्टियां जोरों-शोरों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। चाचा-भतीजे यानी शिवपाल यादव और अखिलेश यादव इन दिनों राज्य के अलग-अलग जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसी बीच अब सपा सांसद व राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव भी चुनावी मोर्चा संभालते नजर आ रहे हैं। दरअसल सपा सांसद रामगोपाल यादव प्रयागराज पहुंचे थे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

ये भी पढ़ें: अब गाय के गोबर से दौड़ेंगी MARUTI SUZUKI की कारें, पेट्रोल-डीजल की छुट्टी करने आ रहा ये मास्टरप्लान!

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जीत का दिलाया भरोसा

सपा सांसद रामगोपाल यादव रविवार को प्रयागराज पहुंचे। वहां पर उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बीच उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कुछ खास निर्देश भी दिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा भी दिलाया कि अगर वे अभी से पूरी मेहनत के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाते हैं तो इस बार यूपी में सपा की जीत निश्चित है। जीत के साथ ही सपा अलग इतिहास रच सकती है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा को हरा दिया जाए तो देश में भी भाजपा सरकार को बदला जा सकता है।

कार्यकर्ताओं को दी नसीहत

इसके साथ ही रामगोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को ये नसीहत भी दी कि लोकसभा चुनाव के आने का इंतजार न करें बल्कि अभी से तैयारियों में जुट जाएं। महंगाई, बेरोजगारी समेत सारे आम आदमी के मुद्दे लेकर लोगों के बीच जाएं और उनसे बात करें। उन्होंने कहा कि अगर हम पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे तो सपा की जीत निश्चित है और भाजपा को निश्चित ही हटाया जा सकता है। बता दें कि सपा सांसद रामगोपाल यादव एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान वो ज्यादातर कार्यकर्ताओं के साथ नजर आए।

ये भी पढ़ें: नींद से लेकर धड़कनों तक का ध्यान रखने वाली ONEPLUS NORD SMART WATCH को सस्ते में खरीदनें का मौका, यहां से उठाएं लाभ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026