---Advertisement---

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री Swara Bhasker ने सपा नेता से रचाई शादी, जानें कौन है Fahad Ahmad ?

Swara Bhasker Husband: बॉलीवुड की चर्चित स्वरा भास्कर (Swara Bhasker)ने समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष फहद अहमद(Fahad Ahmad) से शादी रचा लेने का खुलासा किया है । स्वरा भास्कर ने ट्वीट में एक वीडियो पोस्ट कर अपनी शादी का खुलासा किया है।जिसमें 6 जनवरी 2023 का एक कोर्ट मैरिज दस्तावेज दर्शाया गया है। ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 16, 2023 10:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Swara Bhasker Husband: बॉलीवुड की चर्चित स्वरा भास्कर (Swara Bhasker)ने समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष फहद अहमद(Fahad Ahmad) से शादी रचा लेने का खुलासा किया है । स्वरा भास्कर ने ट्वीट में एक वीडियो पोस्ट कर अपनी शादी का खुलासा किया है।
जिसमें 6 जनवरी 2023 का एक कोर्ट मैरिज दस्तावेज दर्शाया गया है।

जानें कौन है स्वरा भास्कर का पति फहद अहमद

फहद अहमद एक छात्र नेता, सोशल एक्टिविस्ट है। फहद अहमद मूल रूप से यूपी के बरेली का रहने वाला है। फरवरी 1992 में जन्मे फहद अहमद ने अपनी पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU)से की है ।इसके बाद टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज (TISS) से एमफिल करने मुंबई गया। टीआईएसएस से ही उसने राजनीति में कदम रखा । जहां वह टीआईएसएस स्टूडेंट यूनियन का जनरल सेक्रेटरी बना । इसके बाद ही जुलाई 2022 में महाराष्ट्र के दिग्गज सपा नेता अबु आजमी और रईस शेख की मौजूदगी में मुंबई समाजवादी पार्टी से जुड़ गया। इसके बाद ही उसे यूथ विंग में पदाधिकारी बना दिया गया।

ये भी पढ़ेंः बिग बॉस फेम Priyanka Chahar Choudhary का बोल्ड वीडियो वायरल, सिर्फ बेडशीट में खुद को लपेटे दिखीं हसीना

कब आया चर्चा में फहद अहमद

फहद अहमद ने सबसे पहले टीआईएसएस में एमफिल डिग्री के दौरान संस्थान की ओर से ओबीसी और एससी एसटी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रोटेस्ट का नेतृत्व कर चर्चा में आया था । जिसमें संस्थान में करीब 1000 छात्रों का उसे समर्थन मिला था। इसी प्रोटेस्ट को प्रकाश अंबेडकर ने समर्थन दिया था। इसके बाद फहद अहमद ने टीआईएसएस के दीक्षांत समारोह में एमफिल की डिग्री को संस्थान के तत्कालीन अध्यक्ष रामदुराई के हाथों मना कर दिया था।जिसके बाद टीआईएसएस ने अनुशासनहीनता के आचरण का हवाला देकर पीएचडी में एडमिशन नहीं दिया। जेल जाने को भी स्वीकार कर चुका है फहद। उसने लिखा कि, ‘3 साल पहले हमें नॉर्थ ईस्ट में छात्रों पर हुए क्रूर हमले के विरोध में गिरफ्तार किया गया था लेकिन इस गिरफ्तारी ने मुंबई में हमेशा के लिए सब कुछ बदल दिया…इसके बाद एक नया नेतृत्व उभरा है जो नागरिकता के मुद्दों से लगातार जुड़ा हुआ है’

ये भी पढ़ेंः Travel Tips: हनीमून पर जाकर पार्टनर को करवाना है स्पेशल फील तो आज ही करें इन डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026