---Advertisement---

Aaj Ka Gold Rate: सोने के दाम हुए धड़ाम, जानें आपके शहर में कहां पहुंचे दाम

Aaj Ka Gold Rate: शादी के सीजन में अगर आप सोना-चांदी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो बता दें कि आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी की कीमतें स्थिर हैं। आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 100 रुपए और 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 21, 2023 2:52 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 22, 2023 6:01 अपराह्न

Aaj Ka Gold Rate
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Gold Rate: शादी के सीजन में अगर आप सोना-चांदी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो बता दें कि आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी की कीमतें स्थिर हैं। आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 100 रुपए और 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में भी 100 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। इस बदलाव के बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 52000 रुपए प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 56730 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 68500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

IBJA पर सोने-चांदी का हाल

IBJA पर सोना-चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। कल शाम को सोने की कीमत 56601 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थीं जो अब कम होकर 56447 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। वहीं कल शाम को चांदी की कीमत 65760 रुपए प्रति किलोग्राम थीं जो अब कम होकर 65639 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat) Rs. 56447
91.6  Purity (22 Carat)Rs. 51706
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42335

MCX पर सोने का हाल

आज MCX पर सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कल शाम को सोना 56213 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज सुबह सोना 56174 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। अब (02.31 PM) पर सोने की कीमतों में 90 रुपए की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद सोने की कीमत 56123 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। आज सोने का उच्चतम स्तर 56191 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है और निम्नतम स्तर 56010 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।

ये भी पढ़ें: Government Schemes for farmers: सरकार की इन योजनाओं से चमकेगी किसानों की किस्मत, जानें कैसे उठा सकते हैं इस स्कीम का लाभ

MCX पर चांदी का हाल

आज MCX पर चांदी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। कल चांदी 65749 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। आज सुबह चांदी 65600 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। अब (02.35 PM) पर चांदी की कीमतों में 229 रुपए की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद चांदी की कीमत 65520 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं। आज चांदी का उच्चतम स्तर 65630 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है और निम्नतम स्तर 65010 रुपए रुपए प्रति किलोग्राम रहा है।

सोने-चांदी का अबतक का ऑलटाइम हाई

बता दें कि सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 02 फरवरी 2023 को बनाया था और तब सोने की कीमत 58470 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थीं। आज सोने की कीमत 56730 रुपए प्रति 10 ग्राम है जो ऑलटाइम हाई से करीब 1740 रुपए कम है। वहीं चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपए प्रति किलोग्राम है। आज चांदी की कीमत 68500 रुपए प्रति किलोग्राम है जो अपने उच्चतम स्तर से करीब 11480 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती मिल रही है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोना की शुद्धता की जांच करना चाहते हैं तो आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। इस ऐप का नाम BIS Care App है जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि अगर सोने में कोई खामी पाते हैं तो इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर जानें सोने का ताजा भाव

अगर आप सोने के लेटेस्ट रेट जानना चाहते हैं तो आप मिस कॉल देकर रेट जान सकते हैं। गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में सोने-चांदी के दाम

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई527005750071700
मुंबई520005673068500
दिल्ली521505688068500
कोलकाता520005673068500
बंगलुरू520505678071700
हैदराबाद520005673071700
पुणे520005673068500
अहमदाबाद520505678068500
सूरत520505678068500
जयपुर521505688068500
लखनऊ521505688068500
पटना521505689068500
नागपुर520005673068500
चंडीगढ़521505688068500
भुवनेश्वर520005673071700
गुड़गांव521505688068500
गाजियाबाद521505688068500
नोएडा521505688068500

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: दुनिया की Biggest Aviation Deal कर टाटा ने रचा इतिहास, अमेरिका की बोइंग और फ्रांस की एयरबस से खरीदेगी कुल 470 एयरक्राफ्ट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026