---Advertisement---

Horoscope Today 01 April 2023: आज का दिन इन जातकों के लिए रहेगा खुशहाल, बस इन बातों का रखें ध्यान

Horoscope Today 01 April 2023: ज्योतिष शास्त्र में हर दिन का विशेष महत्व है। हर दिन ग्रहों का परिवर्तन होता रहता है। इसका प्रभाव राशि पर पड़ता है। इसमें व्यक्ति के जीवन में बदलाव देखने को मिलता है। वहीं आज के दिन कमादा एकादशी भी है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। तो आइए जानते हैं, आज के दिन किन जातकों का दिन बेहतर रहेगा।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 1, 2023 6:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसने वाली है। आज का दिन जातकों का काफी बेहतर रहेगा। परीक्षा का परिणाम आ सकता है।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों की सेहत खराब हो सकती है। आज के दिन पैसों का लेन देन न करें। मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं। आज सरसों के तेल का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन काफी बेहतर रहेगा। आज के दिन गरीबों को दान करें और खाना खिलाएं। इसका काफी बेहतर परिणाम आपको मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज के दिन धैर्य और संयम से काम लें। जीवन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मगर धैर्य रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन मानसिक शांति मिलेगी। आज के दिन बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। निवेश करने से पहले सोच विचार लें। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन रचनात्मक कार्यों में लगा रहेगा। आज के दिन किसी बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आज के दिन किसी गरीब को खाना खिलाएं। इससे सब अच्छा होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का पूरा दिन नकारात्मकता से भरा रहेगा। आज के दिन किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। इन सभी चीजों से निकलने के लिए सरसों के तेल का दान करें।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन काफी उलझा हुआ रहेगा। विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव हो सकता है। आज के दिन बिजनेस में मुनाफा होगा। आज के दिन आध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। आज के दिन दूसरों से अपनी खुशियों को सांझा करें। नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज के दिन काला रंग का वस्त्र धारण करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहेगा। आज के दिन पैसे कमाने के लिए बहुत अच्छा है। भूमि और वाहन खरीदने का बेहतर योग बन रहा है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। माता पिता के आशीर्वाद से खूब आगे बढ़ेंगे। धैर्य और संयम से काम लें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर होगा। विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव होने की संभावना है। आज के दिन धैर्य और संयम से काम लें। आज के दिन कुछ अच्छा करने का मौका मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026