---Advertisement---

यूके में Long Covid ने मरीजों का किया बुरा हाल, 87 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा…जानें क्या हैं इसके लक्षण

लॉन्ग कोविड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में लोगों को इससे बचने की जरुरत हैं। वहीं ये मामले बच्चों में ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में बच्चों की भी अच्छे से देखभाल करने के लिए कहा गया है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 4, 2023 5:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Long Covid: देश में लगातार कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में इसको लेकर WHO की तरफ से एडवाइजरी भी जारी की जा रही है। WHO के मुताबिक कोरोना के नए वेरिएंट एक्सबीबी.1.16 की चपेट में आने से लोग ज्यादातर बीमार पड़ रहे हैं। वहीं ये नया वैरिएंट बच्चों को अपनी चपेट में ज्यादा ले रहा है। डॉक्टरों की मानें तो बच्चों की इम्यूनिटी सिस्टम कम मजबूत होती है ऐसे में उनका ख्याल रखना। वहीं लॉन्ग कोविड को लेकर भी डॉक्टरों ने सलाह दी है।

लॉन्ग कोविड को लेकर सलाह

लॉन्ग कोविड का मतलब है कि कोरोना बीमारी से ठीक होने के बाद किसी अन्य तरह की बिमारियों से ग्रसित होना। ऐसे में इसके लक्षणों को लेकर डाक्टरों ने बताया है कि इंसान कोरोना बीमारी से ठीक होने के बाद बुखार, सिर के दर्द, बार – बार जुखाम होना आदि तरह के बिमारियों से ग्रसित होने लगता है। लॉन्ग कोविड किसी भी तरह के वर्ग के लोगों को हो सकता है लेकिन इससे बच्चों का ख्याल ज्यादा रखना चाहिए।

Also Read: बिजली के बिना भी कूलर जैसी हवा देगा Bajaj का ये Table Fan, आज ही 1100 से कम में ले जाएं घर

बच्चों में बढ़ रहा है लॉन्ग कोविड का खतरा

डॉक्टरों की मानें तो लॉन्ग कोविड की चपेट में कोई भी आ सकता है लेकिन इसके लक्षण पिछले कुछ समय से बच्चों में ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में छोटे बच्चों के प्रति सावधानियां बरतने की जरुरत हैं। बच्चे जब भी घर से स्कूल जाने के लिए निकले या फिर कहीं बाहर घूमने के लिए निकालें तो उन्हें मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग जरूर करने को कहें।

विदेशों में बढ़ रहे लॉन्ग कोविड के मामले

लॉन्ग कोविड के मामले सबसे ज्यादा अभी तक यूके से आए हैं। एक रिपोर्ट में ये बताया गया है कि यहां अभी तक यहां पर 87 हजार से भी ज्यादा बच्चे इस लॉन्ग कोविड की वजह से परेशान हैं। इसके मामले वहां पर ज्यादातर लड़कियों में देखे जा रहे हैं।

Also Read: इन ट्रिक्स का इस्तेमाल कर अपने Instagram अकाउंट पर बढ़ाएं Real Followers

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026