---Advertisement---

Vikat Sankashti Chaturthi 2023: इस दिन भूलकर भी न करें ये काम, जीवन में बढ़ने लगेंगी परेशानियां

आज के दिन विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। ये व्रत संतान के बेहतर भविष्य के लिए करते हैं।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 9, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vikat Sankashti Chaturthi 2023: हिंदू धर्म में हर दिन का बहुत महत्व है। वहीं हर वर्ष वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विकट संकष्टी चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। बता दें, ये व्रत आज के दिन सभी अपनी महिलाएं अपनी संतान और जीवन के लिए रखती हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। कहते हैं, इस दिन संतान सुख की प्राप्ति के लिए भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते हैं। मगर कुछ चीजों का ख्याल बहुत जरूरी है। मान्यताओं के अनुसार, कुछ चीजों को इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे व्यक्ति को काफी परेशानियों का शिकार होना पड़ता है। तो आइए जानते हैं, इस दिन किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

भूलकर भी काला वस्त्र न करें धारण

विकट संकष्टी चतुर्थी का दिन बेहद खास और शुभ होता है। इस दिन मांगलिक कार्य किया जाता है। वहीं भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। इसलिए इस दिन भूलकर भी काला रंग का वस्त्र धारण न करें। इसका प्रभाव व्यक्ति पर बहुत बुरा पड़ता है। इसलिए इस दिन लाल या पीला रंग का वस्त्र धारण न करें।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

बिना चांद देखकर न खोलें व्रत

मान्यताओं के अनुसार, विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलना चाहिए। बिना अर्घ्य दिए और चांद को देखे बिना पारण करना बेहद अशुभ माना जाता है। इसका परिणाम लोगों को बेहद बुरा झेलना पड़ता है। इसलिए एक चीजों का ध्यान रखें और चंद्रमा को बिना अर्घ्य दिए बिना पारण न करें।

पूजा में न करें तुलसी के पत्ती का प्रयोग

आपको बता दें, भगवान गणेश के पूजा में तुलसी के पत्ते का उपयोग करना वर्जित है। इससे भगवान गणेश रूष्ट हो जाते हैं, वहीं इससे भक्तों पर प्रकोप देखने को मिलता है। इसलिए अगर आपको भगवान गणेश की कृपा पाना है तो पूजा में तुलसी का इस्तेमाल भूलकर भी न करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026