---Advertisement---

इस बार कब रखा जाएगा Vat Savitri व्रत, जानें चमत्कारी उपाय और शुभ मुहूर्त

व्रत सावित्री का व्रत 3 जून को रखा जाएगा। इस दिन सभी सुहागिनें अपने पति के लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 10, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vat Savitri 2023: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। वहीं वट सावित्री का त्योहार सभी महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। बता दें, इस दिन पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा जाता है। वहीं महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना करती हैं। बता दें, ये व्रत हर वर्ष ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर रखा जाता है। तो आइए जानते हैं, इस बार ये व्रत कब रखा जाएगा।

जानें कब रखा जाएगा 2023 में वट सावित्री का व्रत

सभी सुहागिनों के लिए ये व्रत बेहद खास होता है। इस दिन सभी महिलाएं सौभाग्य की प्राप्ति के लिए वट सावित्री का व्रत रखती हैं और पूजा अर्चना करती हैं। बता दें, इस बार ये व्रत 3 जून को रखा जाएगा। इस दिन सभी महिलाएं वट के वृक्ष की पूजा अर्चना करेंगे और अपने पति के लंबी आयु की कामना करेंगी।

इस मुहूर्त और योग में करें पूजा अर्चना

3 जून को कई सारे शुभ योग और मुहूर्त का निर्माण हो रहा है। मान्यताओं के अनुसार, इस योग में पूजा अर्चना करने से व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं भक्तों के जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती है। बता दें, इस बार मुहूर्त की शुरुआत 3 जून की सुबह 07 बजकर 16 मिनट से हो रही है। वहीं इसका समापन सुबह 8 बजकर 59 मिनट पर होगा। बता दें, इस दिन सिद्धि योग, रवि योग और शिव योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस योग में पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

वट सावित्री के दिन करें ये चमत्कारी उपाय

अगर आपके घर में कोई बीमार है या पति की स्वास्थ्य ठीक नहीं रहती है तो वट सावित्री के दिन ये उपाय निश्चित रूप से करें। ये बेहद अचूक उपाय है। इसके लिए वट सावित्री की रात वट वृक्ष के थोड़े से जड़ को व्यक्ति के तकिया के नीचे रख दें। ये उपाय बेहद चमत्कारी उपाय है। इस उपाय को करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होने लगता है। वहीं उसे किसी भी प्रकार की समस्या नहीं झेलनी पड़ती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026