---Advertisement---

Delhi News: AAP से भाजपा में गए पवन सहरावत की घर वापसी, कहा- ‘अब मिसअंडरस्टैंडिंग दूर हो गई है’

Delhi News: दिल्ली MCD चुनाव में मेयर पद हारने के बाद BJP को एक और झटका लगा है। चुनाव से पहले BJP में शामिल हुए एक पार्षद ने दोबारा AAP का दामन थाम लिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 15, 2023 2:31 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली MCD चुनाव में मेयर पद हारने के बाद BJP को एक और झटका लगा है। चुनाव से पहले BJP में शामिल हुए एक पार्षद ने दोबारा आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। दरअसल, बवाना से पार्षद पवन सहरावत (Pawan Sehrawat) एक बार फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। AAP के वरिष्ठ नेता और राजेंद्र नगर के विधायक दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में पवन सहरावत दोबार पार्टी में शामिल हुए। दुर्गेश पाठक ने टोपी और पटका पहनाकर पवन सहरावत का पार्टी में स्वागत किया।

मान सम्मान के साथ घर वापसी

पवन सहरावत ने आम आदमी पार्टी की टिकट पर बवाना से पार्षद का चुनाव जीता था, लेकिन फरवरी में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव से ठीक पहले वे बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब एक बार फिर उनकी घर वापसी से दिल्ली नगर निगम में BJP को एक बड़ा झटका लगा है। इस दौरान विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे, ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. इसी क्रम में आज पवन सहरावत AAP परिवार में लौट रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बीमारी के नाम पर अब नहीं कर सकेंगे मौज ! Medical Certificate के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

‘अब मिसअंडरस्टैंडिंग दूर हो गई है’

वहीं, पार्टी में दोबारा शामिल होने के बाद पवन सहरावत ने कहा कि “कुछ मिसअंडरस्टैंडिंग हुई थी, जो अब दूर हो गई है। जिसके बाद अब फिर मैं अपने परिवार, अपनी पार्टी में शामिल हो रहा हूं। अब हम अरविंद केजरीवाल के निर्देशों के अनुसार काम करेंगे। बता दें कि एमसीडी के मेयर चुनाव से ठीक पहले 24 फरवरी को पवन सहरावत ने BJP ज्वाइन कर ली थी। पवन के बीजेपी में जाने के बाद एमसीडी के नरेला जोन में आप कमजोर पड़ गई थी, लेकिन अब एक बार फिर घर वापसी के बाद आप इस जोन में मजबूत हो गई है।

पवन ने खो दी अपनी विश्वसनीयता

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि चुनाव में भाजपा के 104 पार्षद जीत कर आये थे, वह एकजुट हैं। आम आदमी पार्टी पार्षद पवन सहरावत ने बीजेपी कार्यालय आकर पार्टी नीतियों में विश्वास प्रकट कर पार्टी की सदस्यता ली थी। वह वापस गए यह उनकी मर्जी है। सात हफ्ते में 2 बार दलबदल कर उन्होंने अपनी राजनीतिक विश्वसनीयता खो दी है।

ये भी पढ़ें: UP Nagar nikay Chunav 2023 में AAP ने की धमाकेदार एंट्री, बोले CM Kejriwal-‘भविष्य AAP का ही है’

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 11 Feb 2026

फ़रवरी 10, 2026

Chandrika Gera Dixit

फ़रवरी 10, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 9, 2026