---Advertisement---

CSK vs GT IPL 2023 Final: केवल 1 सेकेंड में धोनी ने पलक झपकते ही किया स्टंप आउट, हक्के-बक्के रह गए शुभमन गिल

CSK vs GT IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या एंड कम्पनी को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: मई 29, 2023 9:14 अपराह्न | Updated: मई 29, 2023 9:46 अपराह्न

धोनी ने किया गिल को स्टंप आउट
Follow Us
---Advertisement---

CSK vs GT IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या एंड कम्पनी को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने विस्फोटक शुरूआत दिलाई। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गिल एमएस धोनी की कमाल की विकेटकीपिंग से चकमा खा गए। माही ने गेंद को विकेट में इतनी तेजी से मारा की खुद रविंद्र जडेजा भी चौक गए। वहीं गिल को तो समझ नहीं आया कि धोनी ने कब-कब में स्टंप में दे मारा। जिसका अंदाजा आप वायरल हो रही वीडियो को देख कर लगा सकते है।

धोनी ने बुलेट की रप्तार से गिल को किया स्टंप आउट

दरअसल, पारी का 7वां ओवर चल रहा था। इस दौरान गेंद की कमान हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के हाथ में थी। वहीं स्ट्राइक पर इस दौरान शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं उनके ओवर की 6वीं गेद पर गिल अपनी क्रीज से हल्का सा आगे ही निकले थे कि थोनी ने उनकी गिल्लियां बिखेर थी। धोनी ने गेंद को इतनी जल्दी से विकेट में दे मारा की गिल को पहुंचने का मौका तक नहीं मिल सका। धोनी ने इस स्टंप को आउट करने में लगभग 2 सैंकेड का ही वक्त लगाया। इस तरह से आउट होने के बाद खुद शुभमन गिल भी हक्के -बक्के रह गए। वहीं पवेलियन की तरफ लौटते हुए उनके चेहरे पर काफी मायूसी दिखाई दी। जिसका अंदाजा आप वायरल हो रही वीडियो को देख कर लगा सकते है।

यह भी पढ़ें :शादी में आपसे नहीं हटेगी किसी की भी नजर, गर्मियों में Bridal Makeup के लिए फॉलो करें ये खास टिप्स

शुभमन गिल ने खेली ताबड़तोड़ पारी

शुभमन गिल अपने करियर की शानादर फॉर्म में चल रहे है। इस सीजन में उनका बल्ला विपक्षी गेंदबाजो पर जमकर टूट रहा है। उन्होंने सीएसके खिलाफ फाइनल मुकाबले में पारी की शुरूआत ताबड़तोड़ अंदाज में की। उन्होंने आते ही मैदान पर चौको की बरसात कर दी। उन्होंने पावरप्ले का जमकर पायदा उठाया। गिल ने 20 गेंदो का सामना करते हुए 39 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके शामिल रहे। वहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 195 का जबरदस्त रहा।

Also Read: भारत के इस राज्य में खुलने जा रहा है First Vedic Theme Park , औषधि से लेकर इतिहास तक की मिलेगी जानकारी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026