---Advertisement---

दिल्ली वालों के लिए Good News, CM Kejriwal का दावा एयर क्वालिटी में हुआ सुधार, AQI घटा

CM Kejriwal: दिल्ली वालों के लिए एक Good News है। CM अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली की एयर क्वालिटी में 2017 के मुकाबले सुधार हुआ है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 5, 2023 4:47 अपराह्न

CM Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal: दिल्ली वालों के लिए एक Good News है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली की एयर क्वालिटी में 2017 के मुकाबले काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल किया है। उन्होंने ये बातें पर्यावरण दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण में 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। सरकार पिछले सात सालों से दिल्ली के प्रदूषण को कम करने पर काम कर रही है। ये सब सरकार के प्रयासों का नतीजा है।

‘हमने विकास के साथ किया प्रदूषण कम’

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हुए आज 50 साल हो गए हैं। इन 50 सालों को देखें तो हर शहर, गांव, मोहल्ले में प्रदूषण बढ़ा है। कहते हैं कि विकास के साथ-साथ प्रदूषण होता है। लेकिन पिछले 7 सालों में हमने दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के साथ मिलकर, विकास करने के साथ-साथ प्रदूषण भी कम किया है। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली की जनता को थोड़ी राहत जरूर मिली होगी। आने वाले दिनों में ऐसे ही दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने पर काम किया जाता रहेगा।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों के प्रदर्शन को बड़ा झटका, काम पर लौटी साक्षी मलिक, नाबालिग ने कोर्ट में बदला बयान

मशीनों से होती है दिल्ली में सड़कों की सफाई

उन्होंने कही कि दिल्ली में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है धूल और वाहनों से निकलने वाला धूंआ। इन दोनों जगहों पर सरकार ने काम किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सड़कों की सफाई के लिए वैक्यूम मैकेनिकल स्वीपर मशीनें तैनात की गई हैं, जो रोजाना सड़कों पर पड़ी धूल और कचरे को साफ करती है। इसके साथ ही जल्द सड़कों की सफाई अब पानी से की जाएगी, ताकि इनकी तुलना यूरोपीय देशों की सड़को से की जा सके। इसके अलावा दिल्ली में वाहनों पर भी कंट्रोल किया गया है, ताकि गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से ज्यादा प्रदषण न फैले।

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident: हादसा या फिर साजिश ? ‘इंटरलॉकिंग सिस्टम’ में गड़बड़ी को लेकर रेलवे आश्वस्त नहीं, अब CBI करेगी जांच

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026