---Advertisement---

शादी के 5 साल बाद धोखा मिलने से टूट गयी थी Kirron Kher, अनुपम खेर से पहले इस शख्स को चाहती थी एक्ट्रेस

Kirron Kher: टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में काम की वजह से पहचानी जाने वाली किरण खेर को आज दुनिया जानती है। वह काम से अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। देवदास में पारो की मां का किरदार हो या फिर कोई अन्य किरण किरदार में जान फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ती ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 14, 2023 8:45 पूर्वाह्न

Kirron Kher
Follow Us
---Advertisement---

Kirron Kher: टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में काम की वजह से पहचानी जाने वाली किरण खेर को आज दुनिया जानती है। वह काम से अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। देवदास में पारो की मां का किरदार हो या फिर कोई अन्य किरण किरदार में जान फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। अगर प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो किरण ऑन द टॉप है लेकिन एक समय ऐसा था जब वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती थी। आज अनुपम खेर के साथ शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही किरण को जिंदगी में कई परेशानियां झेलनी पड़ी है। जी हां, अनुपम से पहले किरण की एक और शादी हो चुकी है जिसमें उनका तलाक हुआ था। आइए जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं किरण खेर की अनसुनी कहानी।

इस शख्स संग हुई थी किरण की शादी

अगर किरण खेर की बात करें तो वह अनुपम खेर से पहले बिजनेसमैन और फिल्म फाइनेंसर गौतम बेरी की दुल्हनिया बन चुकी थी। पढ़ाई के दौरान ही किरण ने इस बात का फैसला कर लिया था कि वह फिल्म टीम में अपना करियर बनाएगी। वहीं इस दौरान उनकी मुलाकात गौतम से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह दोस्ती बाद में प्यार में तब्दील हो गया। गौतम और किरण एक साथ शादी के बंधन में बंधे। शादी के कुछ सालों बाद उन्होंने अपने बेटे सिकंदर का इस दुनिया में स्वागत किया। उसके बाद दोनों के बीच की लड़ाइयां बढ़ने लगी और यह लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि जब सिकंदर सिर्फ 5 साल का था तो गौतम और किरण अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

ये भी पढ़ें: BIKINI LOOK: सारा अली खान की इन बिकिनी फोटोज ने फैंस को बनाया दीवाना, बोल्डनेस देखकर मचल जाएगा मन

कुछ इस तरह हुई अनुपम से मुलाकात

गौतम संग शादी से पहले ही किरण और अनुपम खेर की मुलाकात हो चुकी थी। दोनों एक थिएटर के दौरान मिले थे हालांकि बाद में काम में बिजी हो जाने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। वहीं किरण अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही थी दूसरी तरफ अनुपम भी अपनी जिंदगी में मधुमालती को दुल्हनिया बना चुके थे। हालांकि एक बार फिर अनुपम और किरण की मुलाकात हुई और दोनों आपस में अपनी शादी को लेकर बात करते हुए नजर आए। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गया। दोनों ने अपने पार्टनर से तलाक लेने के बाद एक दूसरे से शादी रचाई और आज कपल गोल्स देते नजर आते हैं।

इंडस्ट्री में एक्टिव हैं किरण

किरण खेर की बात करें तो वह फिल्मी करियर में काफी एक्टिव रही हैं। उनकी सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान है और वह अपनी फिल्मों में जान डालने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। यह बात सच है कि किरण खेर इंडस्ट्री में वह नाम है जो लोगों के जुबान पर सदियों रहेगा। इसके अलावा किरण खेर इंडस्ट्री ही नहीं राजनीति में भी काफी सक्रिय रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि किरण एक मल्टीटैलेंटेड पैकेज है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026