---Advertisement---

Viral News: OMG कुत्ते को संभालो और करोड़ों ले जाओ, क्या आप करना चाहेंगे ये अनोखी नौकरी

Viral News: दो कुत्तों की देखभाल करने वाले उम्मीदवार को मिलेगी सालाना एक करोड़ की सैलेरी। लंदन के एक अरबपति परिवार ने दिया यह खास मौका।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 22, 2023 10:13 अपराह्न | Updated: जून 22, 2023 11:00 अपराह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: आपने आज तक अलग -अलग प्रकार की नौकरियां देखी होगी। जिसे करने पर इंसान को उसके लिए उनके अनुभव के हिसाब से सैलरी दी जाती है। लेकिन अगर आपको कहें कि कुत्ता पालने पर एक आपको काफी बढ़िया सैलरी दी जाएगी , वो भी इतनी की आप सुनकर हैरान हो सकते हैं। जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अलग तरीके की नौकरी काफी वायरल होते हुए नजर आ रही है जिसमें लंदन के एक अरबपति परिवार को अपने दो कुत्तों को संभालने के लिए उन्होंने एक आदमी को एक करोड़ रुपए ऑफर किए हैं और साथ में रहने , खाने आदि सभी प्रकार की सुविधाएं भी दी हैं।

यह भी पढ़ें : दूल्हा-दुल्हन ने टिप-टिप बरसा पानी में डांस कर लगाई आग, Viral Video देख बोले यूजर्स-‘दूल्हे ने महफिल लूट ली’

जानें किस तरह के काम करने पर मिलेगी एक करोड़ की सैलरी

George Ralph-Dunn of Fairfax and Kensington एंजेसी के द्वारा इस नौकरी की वेकैंसी के बारे में सोशल मीडिया पर बताया गया है। लंदन‌ के नाइट्ब्रिज में रहने वाले एक परिवार को अपने दो पालतू कुत्तों के लिए एक फुल टाइम आया की जरूरत है। जो इन दोनों कुत्तों का अच्छी तरह से देखभाल कर सकें। जो भी इस काम को करने के लिए सहमत होगा उसे इस अरबपति परिवार की तरफ से एक साल के एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे ।‌ इसके बदले में उस व्यक्ति को उन दोनों कुत्तों की अच्छे से देखभाल करनी है उनके साथ एक प्यार और परिवार की तरह रिश्ता बनाकर रखना है। साथ में उनके खाने-पीने और उनकी सेहत का भी काफी अच्छे से ध्यान रखना है। इसके साथ ही प्लेडेट्स का भी इंतजाम करना है।

किस तरह की सुविधाएं मिलेंगी


जिस भी उम्मीदवार का इस वेकैंसी के लिए चयन होता है उन्हें इस अरबपति परिवार के द्वारा काफी लग्जरी लाइफ जीने का मौका मिलेगा। रहने से लेकर खाने – पीने तक की और कुत्तों के साथ छुट्टियों में 42 दिनों के लिए किसी शानदार जगह पर भेजा जाएगा‌ । उम्मीदवार को एक‌ हाईस्टेंड जिंदगी दी जाएगी। इन सबके बदले उम्मीदवार को अपना सारा ध्यान केवल इन दोनों कुत्तों के ऊपर देना है। किसी भी समय आवश्यकता होने पर उन्हें उन कुत्तों के सामने पेश होना ही पड़ेगा।

यह भी पढ़ें :डिनर में कुछ नया करें ट्राई, घरवालों को खुश करने के लिए आज ही बनाये Chicken Chaap Recipe, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Viral Video

फ़रवरी 11, 2026