---Advertisement---

Virat Kohli Viral Video: कोहली ने किया नेट सेशन में डांस, देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे

Virat Kohli Viral Video: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली किसी न किसी वजह से हमेशा ही सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। इन दिनों विराट कोहली के नेट सेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें विराट कोहली पांड्या को टीज करते नजर आ रहे हैं। विराट ने नेट ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 27, 2023 6:02 अपराह्न

VIRAT HARDIK
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli Viral Video: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली किसी न किसी वजह से हमेशा ही सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। इन दिनों विराट कोहली के नेट सेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें विराट कोहली पांड्या को टीज करते नजर आ रहे हैं।

विराट ने नेट पर की मस्ती

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अपने बेहतरीन सेंस ऑफ़ ह्यूमर के लिये जाने जाते हैं। ऐसे में जब भी उन्हें मौक़ा मिलता है विराट कुछ न कुछ ऐसी हरकतें कर ही देते हैं जिसकी वजह से उनके चाहने वालों का मनोरंजन हो जाता है। अब ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर विराट की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसमें वह हार्दिक पांड्या को टीज करते नजर आ रहे हैं। नेट पर बैटिंग के दौरान जब पांड्या ,विराट को गेंद फेकते हैं, तो विराट इसपर शॉट मारते हैं। ऐसे में जब पांड्या विराट की तरफ जैसे ही पीठ घुमाते है विराट टीजिंग अंदाज में डांस करने लगते हैं। इस वीडियो को मुफद्दल वोहरा नाम के व्यक्ति ने ट्विटर पर शेयर की है।

टेस्ट में जमाया था 29 वां शतक

विराट कोहली ने हाल में ही खत्म हुए इंडिया वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट के दौरान अपना 29 वां टेस्ट शतक लगाया था। इस शतक को लगाने के बाद विराट एलिट खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए थें। आपको बता दें कि विराट ने दूसरे टेस्ट के दौरान ही अपने करियर का 500 वां अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेला था।

Watch here

बारबाडोस वनडे में भारतीय टीम मजबूत

वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले पहले एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। टीम के पास रोहित शर्मा और विराट जैसे बल्लेबाज हैं जो किसी समय मैच को टर्न करने की हिम्मत रखते हैं।आपको बता दें कि भारत और वेस्ट इंडीज के बीच अबतक कुल 139 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमे से 70 में भारतीय टीम ने तो 63 में वेस्टइंडीज की टीम ने बाजी मारी है। दो मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है ,जबकि दो मैच टाई पर खत्म हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026