---Advertisement---

Weather Update: हल्की बारिश में भीगेगी दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: सदन के मॉनसून सत्र के साथ-साथ देश में भी मॉनसून एक्टिव है और देश के ज्यादातर राज्य इसकी चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए एक बार फिर मौसम का अंदाजा लगाया है जिसके तहत विभाग ने पूर्वी यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल समेत देश के अनेक हिस्सों में अलर्ट जारी किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 4, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Rain Alert
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: सदन के मॉनसून सत्र के साथ-साथ देश में भी मॉनसून एक्टिव है और देश के ज्यादातर राज्य इसकी चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए एक बार फिर मौसम का अंदाजा लगाया है जिसके तहत विभाग ने पूर्वी यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल समेत देश के अनेक हिस्सों में अलर्ट जारी किया है। बता दें कि ये देश के वो राज्य हैं जो शुरु से ही भारी बारिश को झेल रहे हैं और बाढ़ जैसी त्रासदी का सामना कर रहे हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल में जारी है अलर्ट

देवभूमि व पहाड़ों की नगरी कही जाने वाली उत्तराखंड में लगातार बारिश जारी है और खबरों की माने तो इसका क्रम बरकरार रहने वाला है। विभान ने 4 से 6 अगस्त तक राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर रखा है। इसमें चमोली, गढ़वाल और देहरादून जैसे जिले शामिल हैं। वहीं हिमाचल को लेकर भी विभाग की ओर से अलर्ट जारी है। विभाग की माने तो 4 से 6 अगस्त तक हिमाचल के बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जैसे इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। हिमाचल में भारी बारिश के कारण अब तक 190 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

हल्की बारिश में भीगेगी दिल्ली

मौसम विभाग ने देश के राजधानी दिल्ली को लेकर कहा है कि यहां आगामी 6 अगस्त तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के क्षेत्र भी भीग सकते हैं जिसमें नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

पूर्वी यूपी समेत अवध क्षेत्र में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने यूपी के पूर्वी क्षेत्र समेत अवध क्षेत्र के लिए भी अलर्ट जारी किया हैै। विभाग की माने तो पूर्वी यूपी के गोरखपुर, आजमगढ़, महाराजगंज समेत कई जिले भारी बारिश के चपेट में रहेंगे तो वहीं अवध क्षेत्र के औरैया, इटावा, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, प्रयागराज, रायबरेली, उन्नाव और लखनऊ में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026