---Advertisement---

Punjab CBSE Schools: पंजाब में  CBSE और स्कूल संचालकों के बीच तनातनी, मामले ने पकड़ा तूल  

Punjab CBSE Schools: पंजाब में स्कूल संचालकों और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बीच बीते कुछ दिनों से तकरार चल रही है। बताया जा रहा है स्कूल संचालक CBSE के द्वारा आए दिन नियमों में बदलाव को लेकर परेशान हैं। ऐसे में अब इस मामले पर खबर आ रही है, कि कई स्कूल संचालकों और ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 10, 2023 6:00 अपराह्न

Punjab CBSE Schools
Follow Us
---Advertisement---

Punjab CBSE Schools: पंजाब में स्कूल संचालकों और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बीच बीते कुछ दिनों से तकरार चल रही है। बताया जा रहा है स्कूल संचालक CBSE के द्वारा आए दिन नियमों में बदलाव को लेकर परेशान हैं। ऐसे में अब इस मामले पर खबर आ रही है, कि कई स्कूल संचालकों और संगठनों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के खिलाफ जुबानी हमला बोला है। उनका इस मामले पर यह कहना है, कि आए दिन CBSE नए-नए नियम बनाता है। ऐसे में हमें स्कूल को सही ढंग से चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।        

स्कूल संचालकों ने CBSE की मनमानी पर खड़ा किया सवाल, 

बता दें कि CBSE की मनमानी पर आरोप लगाते हुए संचालकों ने कहा है, कि अगर सीबीएसई इस तरह से बाज नहीं आया तो हम इस  मामले को लेकर उच्च न्यायालय में जाएंगे। इसके अलावा सीबीएसई अगर बार-बार मनमानी फैसले हम पर थोपेगा तो हम एक साथ हजारों स्कूल मिलकर एग्जाम बोर्ड बदल लेंगे। 

सीबीएसई को पंजाब एसोसिएशन के अधिकारियों ने दी नसीहत

बता दें कि सारा मामला नियम में आए दिन बदलाव को लेकर है। ऐसे में पंजाब के कुछ स्कूल संचालक यह आरोप लगा रहे हैं, कि सीबीएसई अपनी मनमानी करके फैसले ले रहा है। फ़िलहाल संचालकों ने सीबीएसई को चेतावनी दी है। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है ?

वहीं इस मामले को तूल पकड़ता देख एसोसिएशन के पदाधिकारियों का साफ-तौर पर कहना है, कि ‘केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड’ केवल एग्जाम लेने वाली एजेंसी है। ऐसे में वह बार-बार हफ्ते भर के भीतर अपने ही नियम बदल दे रही है। उसका काम सिर्फ एग्जाम को सही ढंग से कंडक्ट करवाना है, न कि आए दिन नियमों में बदलाव करना।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026