---Advertisement---

Neeraj Chopra के गोल्‍ड जीतते ही पूरी तरह आगबबूला और बौखला गए हैं पाकिस्तानी लोग, देखें Video में कैसे भारत का गुणगान कर अपने एथलीट को ऐसे लताड़ा, हो जाएंगे शॉक्‍ड

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत में खुशी का माहौल है। वहीं, पाकिस्तानी आवाम इस जीत पर आग बबूला हुई बैठी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 28, 2023 12:08 अपराह्न

Neeraj Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Neeraj Chopra: भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत का पहला गोल्ड मेडल दिलाकर उन्होंने इतिहास रच दिया है।

रविवार (27 अगस्त) को हुए जैवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंका और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जबकि, दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के अरशद नदीम रहे। जिन्होंने 87.82 मीटर की दूरी तक भाला फेंका।

आग बबूला हुई पाकिस्तानी आवाम

नीरज चोपड़ा की इस जीत पर जहां भारत में लोग खुशी मना रहे हैं, तो वहीं पाकिस्तानी आवाम आग बबूला हुई बैठी है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

पाकिस्तान के लोग अपने ही एथलीट को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं और उन्हें अच्छा खेल खेलने और सही ट्रेनिंग की नसीहत दे रहे हैं। लोगों का कहना है की भारत हमेशा पाकिस्तान से एक कदम आगे रहा है। बात चाहे किसी भी क्षेत्र की हो।

‘हमें और मेहनत करने की जरूरत’

नीरज चोपड़ा की इस ऐतिहासिक जीत पर ‘क्रिकेट की दुनिया’ नाम के एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ने लोगों की प्रतिक्रिया जानी। चैनल से बात करते हुए एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने कहा, “हम भारत से हर बार मात खा जाते हैं, क्योंकि हम मेहनत नहीं करते। अगर हम सही ढंग से मेहनत करें तो हम जरूर भारत का मात दे सकते हैं।”

‘भारत हमसे आगे, मुकाबला आसान नहीं ‘

एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “भारत हमसे हर क्षेत्र में आगे है। हम उनका मुकाबला कर ही नहीं सकते। हमारे देश के मौजूदा हालत ही कुछ ऐसे हैं। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने कहा, ” हम भारत आसानी से हरा सकते हैं, लेकिन हमारे खिलाड़ी मेहनत करने को ही तैयार नहीं है। खिलाड़ियों को अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान देने की जरूरत है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026