---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: मुंबई में मीटिंग से पहले ही विपक्षी दलों को लगा झटका, BSP सुप्रीमो Mayawati ने किया बड़ा एलान

Lok Sabha Election 2024: देश में 2024 में होने वाले आम लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनितीक दल अपने सुविधा और सहूलियत के अनुसार गठबंधन का हिस्सा भी बन रहे हैं। इसमें दो गठबंधन को लेकर सुर्खिया बन रही हैं जिसमें विपक्षी दलों का गठबंधन "I.N.D.I.A" और सत्तारुढ़ दल का गठबंधन एनडीए (NDA) शामिल है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 30, 2023 12:05 अपराह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: देश में 2024 में होने वाले आम लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनितीक दल अपने सुविधा और सहूलियत के अनुसार गठबंधन का हिस्सा भी बन रहे हैं। इसमें दो गठबंधन को लेकर सुर्खिया बन रही हैं जिसमें विपक्षी दलों का गठबंधन “I.N.D.I.A” और सत्तारुढ़ दल का गठबंधन एनडीए (NDA) शामिल है। यूपी के संदर्भ में कहा जा रहा था कि यहां से पुर्व मुख्यमंत्री मायावती 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha 2024) के लिए इंडिया गठबंधन का हिस्सा बन सकती है। पर मायावती ने इस कयास को सिरे से नकार दिया है और अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर कहा है कि बसपा 2007 के तरह ही अकेले लोकसभा 2024 (Lok Sabha 2024 Election) और चार राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरेगी। ऐसे में मायावती के इस एलान को विपक्षी दलों के लिए एक बड़े झटके के रुप में देखा जा रहा है। कयास लगाए जा रहे थे कि मायावती के गठबंधन में शामिल होने से विपक्ष को मजबूती मिल सकती थी।

साम्प्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक व पूंजीवादी नीतियों के समर्थक हैं गठबंधन दल

मायावती ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट जारी करते हुए लिखा कि “एनडीए व इण्डिया गठबंधन अधिकतर गरीब-विरोधी जातिवादी, साम्प्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक व पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियाँ हैं जिनकी नीतियों के विरुद्ध बीएसपी अनवरत संघर्षरत है और इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता।” उन्होंने इस दौरान मीडिया से भी अपील की कि किसी भी तरह का फेक न्यूज न फैलाएं। इसके अलावा मायावती ने कहा कि बसपा 2007 के तर्ज पर ही अकेले आगामी लोकसभा तथा चार राज्यों में होने वाले विधानसभा के आम चुनाव में हिस्सा लेगी।

31 अगस्त को होने वाले मीटिंग से पहले विपक्ष को लगा झटका

बता दें कि 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की मीटिंग होने वाली है। इस दौरान कयास लगाए जा रहे थे बसपा सुप्रीमो मायावती भी इसमें पहुंच सकती हैं। बीते कल इसको लेकर खूब खबरें भी बनी थी। हालाकि मायावती ने अपने पोस्ट के जरिए सभी संभावनाओं को सिरे से नकार दिया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये विपक्षी गठबंधन के लिए बड़ा झटका है। मायावती की पहचान दलित नेता के रुप में है। यूपी से लेकर मध्य भारत के अनेकों राज्य में दलितो की आबादी ठीक-ठाक है। कहते हैं कि मायावती की पकड़ इन वोटों पर सबसे ज्यादा है। ऐसे में मायावती का गठबंधन में न शामिल होना विपक्षी दलों के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026