---Advertisement---

Delhi News: MCD सत्र के दौरान कई अहम फैसलों को मिली मंजूरी, 300 के बजाय 25000 रुपये प्रति माह का भत्ता उठा सकेंगे पार्षद

Delhi News: दिल्ली में हुए नगर निगम चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज ती थी। इसको लेकर कहा गया था कि अब आप अपना विस्तार कर रही है और आने वाले दिनों में कई अहम पदों पर इसका कब्जा देखने को मिल सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 1, 2023 12:35 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली में हुए नगर निगम चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज ती थी। इसको लेकर कहा गया था कि अब आप अपना विस्तार कर रही है और आने वाले दिनों में कई अहम पदों पर इसका कब्जा देखने को मिल सकता है। इसी कड़ी में दिल्ली नगर निगम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एमसीडी मीटिंग के दौरान मेयर शैली ओबेरॉय ने पार्षदों के भत्ते को 300 रुपये प्रति महीने से बढ़ाकर 25000 रुपये प्रति महीना कर दिया है।

इसके अलावा भी दिल्ली (Delhi) नगर निगम ने कई अहम फैसले लिए हैं जिससे की दिल्ली (Delhi) की जनता सीधे-सीधे प्रभावित होती दिख रही है। इसमें पशु चिकित्सा लाइसेंस, स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समेत अन्य कई सेवाओं पर फैसला लिया गया है। इसके तहत अब लोग घर बैठे निगम की इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

मेयर शैली ओबेरॉय ने अहम फैसलों को दी मंजूरी

दिल्ली नगर निगम की मेयर शैली ओबेरॉय ने मीटिंग के दौरान कई अहम मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित किया। शैली ओबेरॉय ने कहा कि 300 रुपये प्रति महीने के भत्ते से पार्षदों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि इस भत्ते को अब बढ़ाकर 300 रुपये प्रति माह की जगह 25000 रुपये प्रति माह किया जाता है। इससे पार्षदों के आर्थिक संकट से निजात पाने में मदद मिल सकेगी। वहीं इसके अतिरिक्त वो जनता पर अच्छे से फोकस भी कर पाएंगे और विकास कार्यों को बढ़ावा दे सकेंगे।

अब घर बैठे इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे दिल्लीवासी

मेयर शैली ओबेरॉय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जानकारी दी है कि अब दिल्ली के वासी संपत्ति कर रिटर्न, नए स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और कई अन्य सेवाओं का लाभ घर बैठे ही उठा सकेंगे। इसके लिए लोगों को दिल्ली सरकार की तरह ही जारी किए गए टोल फ्री नंबर 155305 पर कॉल करना होगा जिसके बाद से एमसीडी के तमाम सुविधा का लाभ घर बैठे ही उठाया जा सकेगा।

ये निगम के इतिहास का काला दिन है

दिल्ली नगर निगम में अब विपक्ष में बैठी भाजपा ने इस दिन को एमसीडी के सदन का काला दिन करार किया है। बीजेपी ने कहा है कि आप के पार्षदों के निजी सलाह पर शैली ओबेरॉय ने यह फैसला लिया है। वहीं इसके अतिरिक्त भाजपा और कांग्रेस दोनों ने रक्षाबंधन के दिन आप द्वारा बुलाए गए इस सत्र का विरोध किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 11 Feb 2026

फ़रवरी 10, 2026

Chandrika Gera Dixit

फ़रवरी 10, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 9, 2026