---Advertisement---

Discounts On Jeep Compass: इस एसयूवी पर हो रही है ऑफर्स की बौछार, खरीदने पर होगी लाखों की बचत

Discounts On Jeep Compass: Jeep Compass और Meridian पर सितंबर के महीने में खास डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। अगर आप इन दोनों में से किसी गाड़ी को खरीदते हैं तो आपकी लाखों रुपये की बचत हो सकती है। चलिए जान लेते हैं इन दोनों पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 10, 2023 11:37 पूर्वाह्न

Discounts On Jeep Compass
Follow Us
---Advertisement---

Discounts On Jeep Compass: अमेरिकन ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Jeep की गाड़ियों अपने क्लासी लुक की वजह से लोगों के बीच खुब चर्चित हैं। खासतौर से ऐसे लोगों को इस ब्रांड की गाड़ियां पसंद होती हैं जिन्हें ऑफरोडिंग करना पसंद होता है। अगर आप इस कंपनी की गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये एक शानदार मौका हो सकता है। क्योंकि Jeep Compass  और Meridian पर खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ये ऑफर्स आपकी हजारों रुपये की बचत करवा सकते हैं। हम यहां इस दोनों ही गाड़ियों पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में आपको बता रहे हैं।

Jeep Compass पर मिलने वाले ऑफर्स

Jeep Compass पर मिलने वाले ऑफर्स की लिस्ट में कैश बेनिफिट्स, एक्सचेंज ऑफर और बोनस ऑफर ईत्यादि शामिल हैं। अगर इस गाड़ी को आप लेते हैं आपको 85000 रुपये तक का कैश बेनिफिट दिया जा सकता है। 25000 हजार तक का  एक्सचेंज ऑफर व 15000 हजार रुपये के स्पेशल बेनिफिट्स का लाभ भी दिया जा सकता है।

Jeep Meridian पर भी है ऑफर्स की भरमार

Jeep Meridian को 55000 हजार रुपये तक के कैश बेनिफिट, 25000 हजार के एक्सचेंज ऑफर, 20000 हजार के कोरपोरेट डिस्काउंट और 15000 हजार रुपये के स्पेशल डिस्काउंट के साथ लिया जा सकता है। डिस्काउंट की राशि को जोड़ेगें तो यह 1.30 लाख के करीब हो जाते हैं।

जानें दोनों गाड़ियों के फीचर्स

Jeep Meridian और Jeep Compass के फीचर्स की बात करें तो कंपास में 2.0 लीटर का इंजन प्रदान किया जाता है। जो 167.67 बीचएची की शक्ति पैदा करने की क्षमता रखता है। इसको 4×2 और 4×4 वेरिएंट के साथ पेश किया जाता है। जबकि  Jeep Meridian में 1956 सीसी का इंजन मिलता है। जो 172.35 की शक्ति निकाल सकता है। इस गाड़ी में 170 लीटर बूट स्पेस लगेज रखने के लिए दिया जाता है। सीट हटाने पर यह 824 लीटर का हो जाता है।

इन ऑफर्स में कभी भी बदलाव किया जा सकता है। यहां सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है। खरीदने से पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026