---Advertisement---

Apple जल्द ही 3 नए iPads कर सकता है लॉन्च, नई चिपसेट के साथ मिलेगा मजबूत हार्डवेयर! जानें डिटेल

Apple: टेक मार्केट की सबसे ज्यादा वेल्यू रखने वाली कंपनियों में से एक एप्पल जल्द ही एक बड़ा इवेंट करने जा रही है। जी हां, और ये मेगा इवेंट अक्टूबर में ही हो सकता है। इस दौरान कंपनी अपने 3 नए आईपैड को लॉन्च कर सकती है। एप्पल ने पिछले महीने ही एक बड़ा इवेंट ...

Read more

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 16, 2023 7:34 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Apple: टेक मार्केट की सबसे ज्यादा वेल्यू रखने वाली कंपनियों में से एक एप्पल जल्द ही एक बड़ा इवेंट करने जा रही है। जी हां, और ये मेगा इवेंट अक्टूबर में ही हो सकता है। इस दौरान कंपनी अपने 3 नए आईपैड को लॉन्च कर सकती है। एप्पल ने पिछले महीने ही एक बड़ा इवेंट आयोजित किया था। इस दौरान नई आईफोन सीरीज को पेश किया था। ऐसे में अब कंपनी एक बार फिर से इवेंट में अपने नए प्रोडक्ट्स को उतारने जा रही है।

Apple आयोजित कर सकती है बड़ा इवेंट

9to5Mac की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एप्पल एक हफ्ते के अंदर एक इवेंट करने जा रही है। इस दौरान कंपनी 3 नए आईपैड को बाजार में उतार सकती है। इसमें आईपैड, आईपैड मिनी और आईपैड एयर शामिल है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी 17 अक्टूबर को इवेंट आयोजित करेगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एप्पल इन तीनों आईपैड को कॉस्मेटिक बदलाव के साथ लाएगी। साथ ही इनके हार्डवेयर में भी थोड़ा चेंज किया जाएगा। अपकमिंग आईपैड की क्षमता में भी काफी सुधार किया जाएगा।

नए आईपैड में मिल सकते हैं ये फीचर्स

लीक हुई जानकारी में बताया गया है कि एप्पल अपने नए आईपैड में एम2 चिपसेट देगी। इससे इनकी क्षमता और कार्य करने में काफी बदलाव आएगा। बता दें कि फिलहाल मौजूदा आईपैड में एम1 चिप मिलती है। इसके साथ ही इन तीनों आईपैड में A16 बायोनिक चिपसेट दी जाएगी, जिससे ये काफी स्मूथली काम करेंगे। आईपैड प्रो मॉडल्स में OLED डिस्प्ले दी जाएगी। अपकमिंग आईपैड में कलर रिप्रोडक्शन काफी अच्छे मिलने का दावा किया जा रहा है। ये तीनों आईपैड 17 अक्टूबर को लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment