---Advertisement---

Ola Bharat EV Fest: फेस्टिव सीजन में फ्री मिलेगा Electric Scooter, एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल सकता है बहुत कुछ

Ola Bharat EV Fest: मशहूर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला ने भारत ईवी फेस्ट की शुरुआत की है। इस दौरान मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर कई सारे लाभ मिलेंगे।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 16, 2023 1:05 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:42 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ola Bharat EV Fest: देश में इलेक्ट्रिक सेक्टर काफी अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है। फेस्टिव सीजन के शुरू होने के साथ ही कई तरह की सेल की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में मशहूर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने एक नए फेस्ट का ऐलान किया है। ओला भारत ईवी फेस्ट (Ola Bharat EV Fest) की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो गई है। ओला कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी साझा की है। जानें क्या है पूरी डिटेल।

Ola Bharat EV Fest में मिलेंगे कई सारे लाभ

ओला ने साइट पर बताया है कि इस दौरान 5 साल की बैटरी प्रोमिस, बिगेस्ट इलेक्ट्रिक एक्सचेंज और एक्साइटिंग प्राइजिस ऑन टेस्ट राइड का भी फायदा मिलेगा। ओला के इस फेस्ट में 5 साल का बैटरी प्रोमिस S1 Pro 2 जेनरेशन, S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को 50 फीसदी की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस दौरान बैटरी पर 5 साल की बैटरी वारंटी मिलती है।

बिगेस्ट इलेक्ट्रिक एक्सचेंज में तगड़ा ऑफर

ओला ने अपनी साइट पर बिगेस्ट इलेक्ट्रिक एक्सचेंज में 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि अपने पुराने पेट्रोल टू-व्हीलर को लाए और Ola S1 ऑल न्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपने साथ लेकर जाए। अगर आप इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको 3 स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

ये हैं 3 स्टेप्स

  1. आपको ओला एक्सपीरियंस सेंटर जाना होगा। किसी भी नजदीकी एक्सपीरियंस सेंटर पर अपने पुराने पेट्रोल वाले स्कूटर को साथ लेकर जाए।
  2. इसके बाद आपके पुराने स्कूटर का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद कंपनी इसकी जानकारी देगी।
  3. इसके बाद आप नए ओला स्कूटर के साथ घर जाए। Ola S1 ऑल न्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर को कम दाम पर खरीदें। इसके लिए आप चाहे तो एक बार में ही पेमेंट कर दें। या फिर पेमेंट को स्प्लिट कर दें।

मुफ्त मिलेगा Ola S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर

ओला की डील ऑफ दी डे में पूरा लाभ और कुछ भी नुकसान नहीं होने का दावा किया गया है। इस दौरान कंपनी टेस्ट राइड फॉर फ्री राइड की सुविधा दे रही है। इसके जरिए कोई 1 लकी विजेता हर दिन Ola S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को मुफ्त में जीत सकता है। साथ ही कई अन्य लाभ भी मिलेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

Leave a Comment