---Advertisement---

Tata Nexon EV का मुकाबला करने के लिए Kia कर रही है बड़ी तैयारी, मार्केट में ईवी को 2025 में कर सकती है लॉन्च

Tata Nexon EV: साउथ कोरिया की कार कंपनी किआ मोटर्स जल्द ही टाटा की नेक्सन ईवी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 17, 2023 3:39 अपराह्न

Tata Nexon EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nexon EV: भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में टाटा मोटर्स की अच्छी पकड़ बन चुकी है। टियागो ईवी और नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) ने टाटा मोटर्स को बंपर कमाई कराई है। इलेक्ट्रिक कारों के लिए आने वाले कुछ साल काफी बेहतर साबित हो सकते हैं। साल 2025 तक देश में काफी किफाएती इलेक्ट्रिक वाहन हो जाएंगे।

इसी कड़ी में मशहूर कार मेकर कंपनी मारुति सुजुकी ये कंफर्म कर चुकी है कि वह साल 2025 तक इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी ईवी कार उतार देगी। वहीं, साउथ कोरिया की कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स ने हाल ही में किआ सोनेट फेसलिफ्ट को ग्लोबली रिवील किया है। किआ मास मार्केट में ईवी को साल 2025 तक लॉन्च कर सकती है।

किआ इंडिया कर रही है ईवी सेगमेंट में बड़ी तैयारी

किआ इंडिया के बिजनेस ऑफिसर Myung-Sik Sohn ने कहा कि टाटा किआ मास ईवी मार्केट टाटा नेक्सन ईवी की प्राइस रेंज में आ सकती है। हालांकि, फीचर्स के संबंध में ये नेक्सन से अधिक प्रीमियम हो सकती है। इसका डिजाइन और फीचर्स नेक्सन से ज्यादा बेहतर होने की संभावना है। Myung-Sik Sohn ने कहा कि हम आने वाले साल में मास मार्केट ईवी में 10 हजार यूनिट्स लाने की तैयारी कर रहे हैं।

किआ मास मार्केट में देगी नेक्सन ईवी को टक्कर

हालांकि, उन्होंने किआ मास ईवी की ड्राइविंग रेंज की जानकारी नहीं दी। मगर कहा कि नई अफोर्डेबल ईवी कार नेक्सन की तरह ही दो ट्रिम में आ सकती है। नेक्सन ईवी मिड रेंज और लॉन्ग ईवी ट्रिम में आ सकती है। आपको बता दें कि नेक्सन ईवी की मिड रेंज में 325KM और 465KM की रेंज मिलती है।

किआ इंडिया की ये कार रही नंबर वन

वहीं, किआ इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग हरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि बीते साल ईवी सेगमेंट 37 फीसदी से 20 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। ईवी सेगमेंट में EV6 कार शीर्ष पर रही। साल 2024 में EV9 इलेक्ट्रिक कार भारत में दस्तक दे सकती है।

कारों में जल्द मिलेंगे 90kw का चार्जर

उन्होंने कहा कि साल 2025 में किआ के नए प्रोडक्ट्स लॉन्च हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि साल 2025 तक किआ इंडिया अपनी उत्पादन क्षमता को 3 लाख से बढ़ाकर 4 लाख यूनिट करने का टारगेट है। कंपनी ने बताया है कि फिलहाल 16 डीलर्स 150kw का चार्जर, 240kw का फास्ट चार्जर ऑफर कर रहे हैं। कंपनी ने बताया है कि आने वाले दिनों में हम 90kw का चार्जर भी जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

फ़रवरी 10, 2026