---Advertisement---

Fighter: Hrithik Roshan-Deepika Padukone की फिल्म फाइटर के प्रीमियर पर पहुंचे SRK

Fighter : सिनेमा लवर्स के लिए ये साल काफी एंटरटेनिंग होने वाला क्योंकि, साल 2024 में एक के बाद एक धमाकेदार और एक्शन से भरपूर फ़िल्में रिलीज़ होने जा रही हैं। यहीं आज यानी 25 जनवरी को बॉलीवुड के दमदार एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एंड दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone ) की जबरदस्त फिल्म फाइटर (Fighter) ...

Read more

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जनवरी 25, 2024 11:17 पूर्वाह्न

Fighter
Follow Us
---Advertisement---

Fighter : सिनेमा लवर्स के लिए ये साल काफी एंटरटेनिंग होने वाला क्योंकि, साल 2024 में एक के बाद एक धमाकेदार और एक्शन से भरपूर फ़िल्में रिलीज़ होने जा रही हैं। यहीं आज यानी 25 जनवरी को बॉलीवुड के दमदार एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एंड दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone ) की जबरदस्त फिल्म फाइटर (Fighter) रिलीज़ हुई और सिनेमाघरों में खूब गर्दा उड़ा रही है। आपको बता दें कि, फिल्म के प्रीमियर पर बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी फिल्म को अपना प्यार और सपोर्ट देने पहुंचे जिनमें से एक नाम बॉलीवुड के बादशाह उर्फ शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का भी है।

Fighter के प्रीमियर पर SRK

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने अपनी धमाकेदार फिल्म फाइटर के रिलीज़ होने से पहले ही पूरे सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखेर रखा था यहीं, बीते दिनों पहले फिल्म की स्क्रीनिंग की गई जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों को बुलाया गया। यहीं आपको यह जानकार काफी ख़ुशी होगी कि, बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान भी फाइटर की स्क्रीनिंग पर अपनी खास दोस्त दीपिका पादुकोण को सपोर्ट करने पहुचे। जहां उन्होंने हर बार की तरह अपने कूल लुक से हर किसी का दिल जीत लिया है। आपको बताते चलें कि शाहरुख़ ने अपने इस लुक के लिए ब्लैक टी शर्ट और जैकेट को एक साथ स्टाइल किया हुआ है।

टाइट सिक्योरिटी में शाहरुख़

यही अगर बात की जाए एक्टर की सिक्योरिटी कि, तो सोशल मीडिया पर फिल्म फाइटर की स्क्रीनिंग का एक विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें, शाहरुख़ खान अपनी टाइट सिक्योरिटी के साथ फिल्म फाइटर की शानदार स्क्रीनिंग पर पहुंच रहे हैं।

शाहरुख़ को पसंद आई फिल्म

साथ ही आपको बता दें कि शाहरुख़ खान को दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर काफी ज्यादा पसंद आई है, जिसका खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक इंटरव्यू में किया है और बताया कि “शाहरुख़ खान को फिल्म का ट्रेलर और विलेन का धमाकेदार किरदार काफी पसंद आया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026