---Advertisement---

मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने ईडी की हिरासत से अतिशी को भेजा ऑर्डर, कहा ‘लोगों को जरा भी तकलीफ..’ जानें पूरी खबर

Arvind Kejriwal: आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने ईडी की कस्टडी से ही दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी को एक ऑर्डर जारी किया है। ऑर्डर में लिखा गया है कि मुझे पता चला है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी और सीवर की काफी समस्याएं हो रही है। गौरतलब है ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 24, 2024 11:33 पूर्वाह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने ईडी की कस्टडी से ही दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी को एक ऑर्डर जारी किया है। ऑर्डर में लिखा गया है कि मुझे पता चला है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी और सीवर की काफी समस्याएं हो रही है। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च 2024 तो गिरफ्तार किया था। उसके बाद कोर्ट की तरफ से उन्हें ईडी की कस्टडी में 28 मार्च तक भेज दिया गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री ने ईडी की कस्टडी में रहते हुए एक ऑर्डर जारी किया है।

दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और जल विभाग के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा भेजे गए आदेश को पढ़ा। उन्होंने कहा कि, ”ऐसी स्थिति में भी वह अपने बारे में नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता और उनकी समस्याओं के बारे में सोच रहे हैं।”

मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने भेजा आदेश

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अभी ईडी के हिरासत में है लेकिन उन्होंने दिल्ली की जल मंत्री को आदेश भेजा है। आदेश में लिखा है कि “मुझे पता चला है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी और सीवर की काफी समस्याएं हो रही है। इसे लेकर में चितिंत हूं। चूंकि में जेल में हूं, इस वजह से लोगों को जरा भी तकलीफ नही होनी चाहिए। गर्मियां भी आ रही है। जहां पानी की कमी है, वहां उचित संख्या में टैंकरों का इंतजाम कीजिए। मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों को उचित आदेश दीजिए ताकि जनता को किसी तरह कि परेशानी ना हो। जनता की समस्याओं का तुरंत और समुचित समाधान होना चाहिए। जरूरत पड़ने पर उपराज्यपाल महोदय का भी सहयोग लें। वे भी आपक जरूरत मदद करेंगे”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026