---Advertisement---

T20 World Cup 2024: क्या टी20 वर्ल्डकप में Shubman Gill की एंट्री लगभग तय?

T20 World Cup 2024: भारतीय युवा बल्लेबाज Shubman Gill के टी20 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 19, 2024 6:38 अपराह्न

Shubman Gill
Follow Us
---Advertisement---

T20 World Cup 2024: भारतीय युवा बल्लेबाज Shubman Gill के टी20 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही है। यहां तक कि सेलेक्टर्स द्वारा उनको टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करके मैच में कप्तान रोहित के साथ विराट के ओपनिंग करने की बात चल रही है।

इसी बीच एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवा स्टार की फोटो पाकिस्तान के शाहिन शाह अफरीदी के साथ लगी हुई है। पोस्टर में दावा किया जा रहा है कि यह पोस्टर ICC द्वारा जारी किया गया है। आपको बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 9 जून को न्यू योर्क में खेला जाएगा। इस कारण Shubman Gill का T20 World Cup 2024 में खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

फैंस कर रहें है शेयर

Shubman Gill के वायरल इस पोस्टर में दावा किया जा रहा है कि यह पोस्टर ICC द्वारा जारी किया गया है। जारी पोस्टर भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को होने वाले मैच के बारे में है। इसमें ओरिजनालिटी बनाने के लिए ICC का लोगो भी जोड़ा गया है, लेकिन आपको बता दें, ICC या BCCI द्वारा इसकी कोई आधिकीरिक सूचना नहीं है कि गिल वर्ल्ड कप 2024 खेलेंगे या नहीं। लेकिन, फैंस इसका खूब लुत्फ उठा रहें हैं।

फैंस कर रहें हैं भर-भर कर कमेंट्स और शेयर

पॉपुलर भारतीय क्रिकेट फैन मुफ़द्दल वोहरा द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में भारतीय क्रिकेट फैन काफी उत्साह ले रहें हैं। सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर जारी किए गए इस पोस्टर में आरव नाम के एक फैन ने लिखा, “विश्व कप में गिल को किसने बुलाया??😭भारत के लिए कोहली और रोहित ओपनिंग करेंगे।” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि सचिन (जर्सी 10) का दामाद बनाम अफरीदी (जर्सी 10) का दामाद। यह ICC द्वारा लेजेंड पोस्टर है।

और भी यूजर्स ने अलग-अलग कमेंट्स किए, लेकिन आपको बता दें, यह पोस्टर ऑफिसीयल नहीं है। फिलहाल ICC T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान नहीं हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026