---Advertisement---

Shubman Gill: शुभमन गिल पर लगा 12 लाख रूपये का जुर्माना, जानें क्या है स्लो ओवर रेट रूल

Shubman Gill: भारत में आईपीएल 2024 का आगाज हो गया है। गौरतलब है कि आईपीएल का आगाज होते ही लोग अपनी अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आते है। इसी बीच मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस शुभमन गिल को दो बड़े झटके लगे है। ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 27, 2024 1:18 अपराह्न

Shubman Gill
Follow Us
---Advertisement---

Shubman Gill: भारत में आईपीएल 2024 का आगाज हो गया है। गौरतलब है कि आईपीएल का आगाज होते ही लोग अपनी अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आते है। इसी बीच मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस शुभमन गिल को दो बड़े झटके लगे है। एक तो चेन्नई सुपर किंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ मैच के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखने के दोषी पाए जाने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान Shubman Gill पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

Shubman Gill पर लगा भारी जुर्माना

आपको बता दें कि 26 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल पर स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगया गया है, वहीं आईपीएल ने एक अधिकारिक बयान में भी इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस में जाने के बाद गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल को दी गई है। आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में गुजराट टाइंटस ने मुंबई इंडियंस को हराकर इस सीजन की पहली जीत हासिल की थी।

स्लों ओवर रेट क्या होता है?

आईपीएल में सभी टीमों को एक तय समय में 20 ओवर की गेंदबाजी करनी होती है। वहीं आईपीएल में इसकी सीमा 90 मिनट दी गई है। जिसमे 5 मिनट का स्टैटजिक टाइम आउट होता है। इसका मतलब है कि हर टीम के पास 85 मिनट का समय होता है, 20 ओवर पूरे करने का, अगर 85 मिनट के अंदर आखिरी ओवर शुरू नही होता है तो स्लो ओवर रेट का जुर्माना देना होता है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराया

शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बनाएं। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शिवम दुबे, रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ ने ताबतोड़ पारी खेलते हुए गुजरात टाइटंस को एक विशाल लक्ष्य दिया। बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 63 रनों से शुभमन गिल की टीम को हराया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026