---Advertisement---

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी छोड़, देसी रिक्शा की सवारी करने निकली Kim Kardashian,वीडियो देख यूजर बोला “नहीं…

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी अटेंड करने आई Kim Kardashian का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपनी बहन संग रिक्शा सवारी करती दिख रही हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 12, 2024 3:25 अपराह्न

Kim Kardashian
Follow Us
---Advertisement---

Kim Kardashian: आखिरकार वह समय आ ही गया जिसका लोगों को बेसब्री से इंतज़ार था, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी आज यानी 12 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कपल की शादी में देसी सितारों के साथ-साथ कई विदोशी सितारे भी शिरकत करने वाले हैं। इसी लिए किम कार्दशियन भी अपनी बहन ख्लोए कार्दशियन के साथ भारत आ गई हैं। यहीं अब एक्ट्रेस का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें, वह देसी रिक्शा की सवारी करती दिख रही हैं। चलिए एक्ट्रेस की इस वायरल होती वीडियो पर नजर डालते हैं।

देसी रिक्शा की सवारी करने निकली Kim Kardashian

एक्ट्रेस और बिजनेस वूमेन किम कार्दशियन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। अपनी इस इंस्टा स्टोरी में एक्ट्रेस ने एक वीडियो लगाई है जिसमें, वह अपनी बहन ख्लोए कार्दशियन के साथ देसी रिक्शा की सवारी करती और उसे मस्ती से एंजॉय करती दिख रही हैं।

वीडियो आ रहा फैंस को पसंद

एक्ट्रेस का यह वीडियो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है, जिससे एक यूजर ने लिखा “नहीं” वहीं दूसरे यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा “आज से ऑटो वाला महंगा हो गया।” यही नहीं एक यूजर ने तो लिखा “जिसका ऑटो है अभी के लिए तो वो अंबानी है।”

किम कार्दशियन का भारत में हुआ भव्य स्वागत

इसी के साथ आपको बता दें, जैसे ही एक्ट्रेस ने भारत में कदम रखा उनका काफी ज्यादा भव्य स्वागत किया गया। यही नहीं, एक्ट्रेस का वेलकम सबसे पहले आरती से किया गया, फिर उनके माथे पर चंदन का टीका लगाया गया। किम कार्दशियन इस शानदार वेलकम से काफी ज्यादा खुश हुई, जिससे उन्होंने इसकी वीडियोज भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।

शादी में इस डिज़ाइनर का लहंगा पहन सकती हैं किम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किम कार्दशियन अनंत अंबानी और राधिका की शादी में मशहूर भारतीय डिज़ाइनर तरुण तहिलियानी के लहंगे को पहन सकती हैं। बताते चलें, तरुण का नाम कई बड़े और मशहूर डिज़ाइनर में गिना जाता है, यही नहीं वह अंबानी फैमिली के लिए भी कई तरह के कपड़े डिज़ाइन कर चुके हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, तरुण तहिलियानी ने एक्ट्रेस रकुल प्रीत के शादी का लहंगा भी डिज़ाइन किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026