---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: अदनान के सपोर्टर फैजल की एल्विश ने कर दी बोलती बंद, अनिल कपूर के सामने बोले- ‘सीजन कोई भी हो किस्से…’

Bigg Boss OTT 3: एल्विश यादव और फैजल अनिल कपूर के सामने अदनान और लवकेश कटारिया को सपोर्ट करते नजर आएंगे और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां वे एक-दूसरे का मजाक उड़ाते नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2024 10:55 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: जहां बिग बॉस ओटीटी 3 में कई कंटेस्टेंट चर्चा में हैं। वहीं इस सब के बीच वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाले अदनान भी पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहे हैं। भले ही स्टेज पर बड़े-बड़े दावे करने वाले अदनान घर में जाने के बाद ज्यादा एक्टिव नहीं नजर आ रहे हो लेकिन उनकी चर्चा बाहर जोरों पर है। वहीं सबके बीच अदनान और लव कटारिया को सपोर्ट करने के लिए दो बड़े सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आमने-सामने नजर आए वह भी अनिल कपूर के सामने। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

दोस्तों को सपोर्ट करने पहुंचे ये यूट्यूबर्स

इस वीडियो में आप देखेंगे कि अनिल कपूर के सामने मिस्टर फैजू और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव अपने दोस्त को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे हैं। जहां बाहर लवकेश एल्विश के दोस्त हैं तो दूसरी तरफ मिस्टर फैजू के दोस्त अदनान हैं। ऐसे में दो बड़े सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का आमना-सामना होने वाला है। अनिल कपूर के सामने ही वे दोनों एक दूसरे की फजीहत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में इन दोनों को एक साथ देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है।

एक दूसरे का मजाक उड़ाते दिखे फैजू और एल्विश

जहां फैजल अपने दोस्त को सपोर्ट करते हुए नजर आए तो एल्विश यादव उनका मजाक उड़ाते हुए। वहीं बिग बॉस ओटीजी दो विनर की खिल्ली उड़ाते हुए मिस्टर फैजू कहते हैं कि इन्हें तो खुद चार दिन लगा था अपनी पर्सनालिटी को दिखाने में फिर एल्विश तपाक से जवाब देते हैं कि कि मुझे भी बताओ कि कौन से तीन-चार घंटे लगे थे घंटा भी नहीं लगा था मुझे सब कुछ समझ आ गया था। इस दौरान वह यह भी कहते हैं कि सीजन कोई सा भी हो किस्से राव साहब के ही हैं। वीडियो वाकई काफी मजेदार है और ऐसे में इतना तो तय है कि एपिसोड में जमकर हंगामा होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026