---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्यों बदल गई फिनाले की तारीख? अनिल कपूर को लेकर क्या है यूजर्स का कहना

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 की फिनाले तारीख के बीच कुछ यूजर्स अनिल कपूर पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे है। आइए जानते हैं क्या है यह माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2024 11:48 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 30, 2024 1:39 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बिग बॉस ओटीटी 3 को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसका ग्रैंड फिनाले नजदीक है। वही इस सबके बीच अनिल कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि ग्रैंड फिनाले कब है। इस बात का दावा किया जा रहा था कि 4 अगस्त को शो का विनर मिल जाएगा। वहीं अब इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि कब है फिनाले। दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ऐसे ही है जो अनिल कपूर को लेकर सवाल उठाते हुए नजर आए हैं और सोशल मीडिया पर निराशा जता रहे हैं बिग बॉस के फैंस।

इसलिए बदल गई तारीख

जहां तक बिग बॉस फिनाले की बात करें तो अनिल कपूर ने बताया कि 2 अगस्त यानी शुक्रवार को है और इस दिन विनर का खुलासा होगा। आखिर क्यों फिनाले की तारीख बदली गई इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन कहा जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी शो को लेकर ऐसा किया गया है।

कौन बनेगा शो का विनर

शो जीतने वाले को 25 लाख रुपए का इनाम और ट्रॉफी मिलेगा। फिलहाल शो में 7 कंटेस्टेंट रहे हैं जिसमें लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, साई केतन राव, नेजी और सना मकबूल है। यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर कौन बनता है शो का विनर। वहीं बीते दिन शो से शिवानी कुमारी और विशाल पांडे एलिमिनेट हो चुके हैं।

अनिल कपूर से यूजर्स हुए गुस्सा

https://twitter.com/KhabriBossLady/status/1817263510650487010

यूजर्स अनिल कपूर को लेकर लोग निराशा जताते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि एक होस्ट के तौर पर अनिल कपूर काफी बायस्ड हैं और रणवीर शौरी को तवज्जो दिया जाता है और चुनिंदा कंटेस्टेंट को नीचा दिखाया जाता है और टारगेट किया जा रहा है। उन्हें अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। वहीं कुछ लोगों का यह कहना है कि अनिल कपूर की होस्टिंग उन्हें पसंद नहीं आई है। सलमान खान बहुत अच्छे बिग बॉस होस्ट हैं। इस बारे में एक यूजर ने लिखा कि अनिल कपूर बहुत अच्छे एक्टर हैं लेकिन वह इस शो में पैसे के लिए सही-गलत भूल गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026