---Advertisement---

विदेश में भी अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति के करीब रखते हैं Anushka Sharma और Virat Kohli, जानिए कैसे

Anushka Sharma: लंबे समय बाद लंदन से लौटी अनुष्का शर्मा ने बच्चों की पेरेंटिंग को लेकर कई खुलासे किए, सोशल मीडिया पर आई ट्रेंड में, आइए जानते हैं क्या कहा एक्ट्रेस ने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2024 12:06 अपराह्न

Anushka Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लंबे समय बाद लंदन से भारत वापस आई हैं। उन्हें स्टाइलिश लुक में एक बार फिर स्पॉट किया गया और वहीं भारत आने के बाद वह पेरेंटिंग को लेकर कई खुलासे करती नजर आई। पहले इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली अनुष्का आज पूरी तरह से अपनी फैमिली पर ध्यान दे रही है। ऐसे में भारत लौटने पर वह अपनी फैमिली और बच्चों को लेकर कई खुलासे करती हुई नजर आई। आइए जानते हैं आखिर किस तरह विदेश में बच्चों की परवरिश कर रही है बॉलीवुड एक्ट्रेस।

भारतीय टच के करीब रखते हैं Anushka Sharma और Virat Kohli

विदेश में भी बच्चों को भारतीय चीजों से रूबरू करवाने में Anushka Sharma और Virat Kohli कोई भी कमी नहीं छोड़ रहे हैं। यही वजह है कि विराट कोहली बच्चों के लिए वही खाना पकाते हैं जो विराट और अनुष्का की मम्मी ने उन्हें खिलाया था। ऐसा करने के पीछे यही वजह है कि विराट और अनुष्का के बच्चे वो टेस्ट ना भूले। निश्चित तौर पर यह भारत के लिए उनका प्यार दिखाने के लिए काफी है। वह अपने पारिवारिक खाने को अगली पीढी तक पहुंचाना चाहते हैं और यही वजह है कि पेरेंट्स होने के नाते ऐसा करते हैं।

रुटिन को लेकर Anushka Sharma ने कहीं ये बात

अपने बच्चों के लिए एक रुटिन सेट करती है। बच्चों को कुछ भी सीखने के लिए पहले उनकी तरह उन्हें भी करना पड़ता है। वह कहती है कि मैं रुटिन को लेकर काफी स्ट्रिकट हूं क्योंकि हम लोगों को काफी ट्रैवल करना पड़ता है लेकिन मैं इस बात का खास ख्याल रखती हूं कि मेरे दोनों बच्चे और हम एक निश्चित समय पर खाना खाए और एक निश्चित समय पर सोने के लिए जाएं।

अपनी गलती मान लेती हैं Anushka Sharma

वे अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपनी गलती को मान लेना बहुत बड़ी बात है इसलिए वह अपने बच्चों को गलती मानने और उन्हें सुधार करने के साथ-साथ वह सब कुछ सिखाते हैं। अनुष्का शर्मा कहती है कि बच्चों को कुछ भी सीखने से पहले पेरेंट्स को भी वही करने की जरूरत होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026