---Advertisement---

ब्लैक स्विमवियर में Parineeti Chopra का कूल अंदाज! पति Raghav Chadha के साथ फोटोज दिखाकर बोलीं ‘खूबसूरत लड़का और मैं’

Parineeti Chopra: राघव चड्ढा के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर कर परिणीति चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का अंदाज देख फैंस दीवाने हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 1, 2024 3:01 अपराह्न

Parineeti Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) एक बार फिर अपने पति और आप (AAP) नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  के साथ रोमांटिक नजर आई। सोशल मीडिया पर वेकेशन की तमाम झलकियां शेयर कर लोगों को खास तोहफा देती दिखी। दरअसल इन तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति ने यह भी बताया कि यह थ्रोबैक है। जहां हाल ही में परिणिति और राघव शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए रिजॉर्ट में पहुंचे थे और इस दौरान उनकी रोमांटिक तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। अब ऐसे में लेटेस्ट तस्वीरों में क्या है खास। आइए देखते हैं।

Parineeti Chopra ने दिखाई वेकेशन की खास झलक

जहां तक इन फोटोज की बात करें तो इसे शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, “एक खूबसूरत रिजॉर्ट एक खूबसूरत लड़का और मैं।” वह ब्लैक स्विमसूट में वेकेशन पर नजर आ रही है और इसके साथ उन्होंने गॉगल्स को स्टाइल किया है। दूसरी तस्वीर में दो साइकिल की झलक दिखाई दे रही है जिस पर परिणीति और राघव लिखा हुआ है। एक और फोटो में राघव और परिणीति मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आए तो अगली तस्वीर में हार्दिक दिखाई दे रहा है। एक और फोटो में परिणीति साइकिल पर नजर आई और इसके साथ-साथ पासपोर्ट और अलग-अलग झलक शेयर कर एक्ट्रेस ने लोगों का दिल जीत लिया।

Parineeti Chopra की रोमांटिक फोटोज को मिल रहे खूब प्यार

फोटोज को 1 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि परिणिति और राघव हमेशा कपल गोल देने में पीछे नहीं हैं और हर बार उनकी झलकियां फैंस के दिलों को जीत लेती है। एक बार फिर उनकी रोमांटिक वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी

राघव परिणीति की शादी की बात करें तो 24 सितंबर 2023 को उदयपुर राजस्थान में सात फेरे लिए थे। कुछ ही समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद वे दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026